फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Regional Manager of Transport Corporation Lucknow Zone and MD of City Transport Pallav Bose passed away

Pallav Bose Passed Away: क्षेत्रीय प्रबंधक व सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी पल्लव बोस का हार्ट अटैक से निधन

Fri, 02 Sep 2022 10:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 02 Sep 2022 10:27 AM IST
सार

मूलरूप से बिहार के रहने वाले थे। बंगाल में संयुक्त परिवार है। वह लखनऊ में शहीद पथ के पास रहते थे। परिवार शव को लेकर कोलकाता जाने की तैयारी में है, जहां उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

विज्ञापन
Regional Manager of Transport Corporation Lucknow Zone and MD of City Transport Pallav Bose passed away
पल्लव बोस का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवहन निगम लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक व सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी पल्लव बोस का  निधन हो गया है। उन्हें हार्ट अटैक आया था। आनन-फानन टेंडर पाम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


सिटी बस संचालन को बेहतर बनाने और इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में पल्लव बोस के अहम योगदान रहा। उनके निधन से परिवहन विभाग और निगम में शोक की लहर पैदा हो गई है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से लेकर एमडी संजय कुमार और अन्य आला अधिकारियों व कर्मचारियों ने संतप्त परिवार के लिए ईश्वर से कामना की है।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के रहने वाले थे। बंगाल में संयुक्त परिवार है। वह लखनऊ में शहीद पथ के पास रहते थे। परिवार में दो बेटियां थीं, जो शुक्रवार सुबह फ्लाइट से लखनऊ पहुंची। परिवार शव को लेकर कोलकाता जाने की तैयारी में है, जहां उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed