फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Refuse to drink, abuse and kill a middle-aged man

लखनऊ : नशे में गाली-गलौज करने से मना करने पर अधेड़ को पीटकर मार डाला

Thu, 11 Mar 2021 02:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 11 Mar 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
Refuse to drink, abuse and kill a middle-aged man
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मोहान रोड स्थित नर्सरी की रखवाली कर रहे एक अधेड़ को मंगलवार रात कस्बे के एक दबंग ने लाठी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। परिवारीजनों की सूचना पर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अधेड़ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मलिहाबाद इंस्पेक्टर चिरंजीव मोहन ने बताया कि नगर पंचायत के मोहल्ला बस्ती धनवंत राय वार्ड निवासी रामखेलावन (50) मोहान रोड पर देसी शराब ठेका के पास स्थित नर्सरी की रखवाली करता था। मंगलवार रात 9:30 बजे समदा तालाब वार्ड निवासी परवेज, नर्सरी के पास गाली-गलौज कर रहा था। रामखेलावन ने इसका विरोध किया और उसे वहां से जाने को कहा। इस पर परवेज ने वहीं पड़ी लाठी उठाकर रामखेलावन की पिटाई शुरू कर दी। इससे रामखेलावन का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि वारदात की खबर मिलते ही रामखेलावन को सीएचसी भेजा गया। फिर मंगलवार देर शाम ही रामखेलावन की पत्नी रघुराई की तहरीर पर आरोपी परवेज के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। अब उसी में गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराएं बढ़ाई जाएंगी। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी राघुराई के अलावा पुत्र रामलखन, सर्वेश और पुत्रियां कलावती व फूलमती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed