{"_id":"5bbed6ed867a552826648773","slug":"reevaluation-of-copies-of-assitant-teachers-written-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती परीक्षा के पुनर्मुल्यांकन के लिए आवेदन आज से, देनी होगी ये डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती परीक्षा के पुनर्मुल्यांकन के लिए आवेदन आज से, देनी होगी ये डिटेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के निशुल्क पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन 11 अक्तूबर से लिए जाएंगे। परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने 11 से 20 अक्तूबर शाम 6 बजे तक पुनर्मूल्यांकन के ऑनलाइन आवेदन के लिए विज्ञापन जारी किया है।
विज्ञापन
चतुर्वेदी के अनुसार, 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा में शामिल हुए 1 लाख 7 हजार 873 अभ्यर्थियों को निशुल्क पुनर्मूल्यांकन के आवेदन का मौका दिया गया है। अभ्यर्थी स्वयं ही आवेदन कर सकेंगे। किसी अन्य की ओर से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन में रजिस्ट्रेशन नंबर, अनुक्रमांक, जन्म तिथि और अपना मोबाइल नंबर भी अंकित करना होगा। उन्होंने कहा, अभ्यर्थियों के पास पुनर्मूल्यांकन का यह अंतिम अवसर होगा। इसके बाद घोषित परिणाम पर अभ्यर्थी की ओर से किसी भी प्रकार का दावा या पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
पुनर्मूल्यांकन का आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा। बता दें कि सहायक अध्यापक भर्ती लिखित परीक्षा में अनियमितता पर हुई जांच की समीक्षा के दौरान 5 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अभ्यर्थियों को पुनर्मूल्यांकन का अवसर देने के निर्देश दिए थे।