{"_id":"632a8c1efb8d8630e666c2fc","slug":"recruitment-starts-in-nursing-colleges-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: नर्सिंग कॉलेजों में 233 शैक्षणिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू, 1.48 लाख सर्वाधिक प्रोफेसर का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: नर्सिंग कॉलेजों में 233 शैक्षणिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू, 1.48 लाख सर्वाधिक प्रोफेसर का वेतन
Wed, 21 Sep 2022 09:29 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 21 Sep 2022 09:29 AM IST
सार
नर्सिंग कॉलेजों में भर्ती के लिए सात अक्तूबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। ये नियुक्तियां संविदा के आधार पर होंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के 13 नर्सिंग कॉलेजों के लिए 233 शैक्षणिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों के लिए सात अक्तूबर तक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। ये सभी पद संविदा के आधार पर भरे जाएंगे।
विज्ञापन
ये भर्ती जालौन, बदायूं, आजमगढ़, बांदा, अंबेडकरनगर व सहारनपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेजों एवं अयोध्या, बस्ती, बहराइच, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों और कानपुर व कन्नौज के नर्सिंग कॉलेजों के लिए हो रही है। इनमें प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर और ट्यूटर के पद शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य व प्रोफेसर को 1.48 लाख, उप प्रधानाचार्य को 1.20 लाख, एसोसिएट प्रोफेसर को 80 हजार, असिस्टेंट प्रोफेसर को 70 हजार और ट्यूटर को 45 हजार रुपया प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन