{"_id":"680162d2439e4410e3052101","slug":"recruitment-started-in-all-departments-of-lokbandhu-hospital-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1161984-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लोकबंधु अस्पताल के सभी विभागों में भर्ती शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लोकबंधु अस्पताल के सभी विभागों में भर्ती शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल के सभी विभागों में बृहस्पतिवार से भर्ती शुरू कर दी गई। अस्पताल प्रशासन ने पहले तल पर विभागों में मरीज भर्ती किए जाने का दावा किया है। आईसीयू का संचालन इसी हफ्ते शुरू किया जाएगा।
300 बेड की क्षमता वाले लोकबंधु अस्पताल के फीमेल वार्ड और आईसीयू में सोमवार रात आग लगी थी। इसमें छितवापुर निवासी मरीज राजकुमार प्रजापति (61) की मौत हो गई थी। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरीज की मौत आग लगने से पहले ही हो गई थी। मंगलवार से अस्पताल में इमरजेंसी, ओपीडी का संचालन शुरू किया गया।
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि बाल रोग, आर्थोपैडिक, ईएनटी, गाइनी, जनरल सर्जरी समेत अन्य सभी विभागों में भर्ती शुरू हो गई है। एसएनसीयू को भी शुरू करा दिया गया है। फिलहाल आईसीयू वार्ड में भर्ती प्रक्रिया नहीं शुरू की जा सकी है। आईसीयू के उपकरणों, बेड आदि में सुधार किया जा रहा है। आईसीयू में अधिक गंभीर मरीज आते हैं। उसे पूरी तरह से साफ सफाई करके क्रियाशील किया जाएगा।