{"_id":"5d13bd438ebc3e3c8b13163a","slug":"recruitment-on-1785-posts-in-raebareli-aiims-soon-health-ministry-gives-green-light","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली : एम्स में 1785 नियमित पदों पर अब जल्द होगी भर्ती, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली : एम्स में 1785 नियमित पदों पर अब जल्द होगी भर्ती, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी हरी झंडी
Thu, 27 Jun 2019 02:02 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दरियापुर में 1785 नियमित पदों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है। अब प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय में स्वीकृति के लिए भेजा गया है। अगले महीने प्रस्ताव के पास होने की उम्मीद है। एम्स में 250 सुपर स्पेशलिस्ट व अन्य डॉक्टरों के साथ 300 रेजीडेंट चिकित्सकों के पद नियमित होंगे।
इसके अलावा नर्सिंग के साथ ही अन्य एक हजार से अधिक पद होंगे। अगस्त महीने से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू कराने के लिए पहले से ही यहां 24 फैकल्टी (संकायों) के पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है।
एम्स दरियापुर में 13 अगस्त 2018 से ओपीडी चल रही है। यहां मेडिसिन, डेंटल, अस्थि रोग, पीड्रियाटिक, ईएनटी आदि सुविधाएं मिल रही हैं। इमरजेंसी व मरीजों को भर्ती करने के साथ ही सर्जरी की सुविधा शुरू नहीं कराई गई है। एम्स को पूरी तरह से संचालित कराने के लिए चिकित्सकों व नर्सिंग समेत करीब 1785 नियमित पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़ ने इन पदों की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव तैनात करके मंत्रालय को भेजा था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने नियमित पदों को स्वीकृति देकर वित्त मंत्रालय को प्रस्ताव भेज दिया है। वित्त मंत्रालय के स्वीकृति मिलने के बाद नियमित पदों को भरने का काम शुरू हो जाएगा।
अगस्त माह से एमबीबीएस के 50 बच्चों के बैच की पढ़ाई शुरू कराने के लिए प्रक्रिया चल रही है। दिल्ली एम्स में एमबीबीएस में दाखिले के लिए चल रही प्रक्रिया के बाद यहां दाखिला होगा। पहले बैच को शुरू कराने के लिए प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित 24 फैकल्टियों के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में प्रक्रिया चल रही है। तीन जुलाई तक आवेदन जमा हो जाने के बाद 25 जुलाई तक सभी फैकल्टियों को भरने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

सस्ती दवाओं के लिए अमृत मेडिको सेंटर खुला
एम्स में आने वाले रोगियों को सस्ती दवाएं मुहैया कराने के लिए अमृत मेडिको सेंटर ने काम करना शुरू कर दिया है। एम्स के अपने दवा काउंटर से 77 प्रकार की दवाएं मुफ्त मुहैया कराई जा रही है। इसके अलावा अमृत मेडिको सेंटर से अन्य दवाएं 60 प्रतिशत कम रेट पर रोगियों को मिल सकेंगी। हालांकि शुरूआती दौर में यहां दवाओं की काफी कमी का सामना रोगियों को करना पड़ रहा है।
एम्स के 1785 नियमित पदों के प्रस्ताव को मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है। वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही यहां से स्वीकृति मिलने के बाद पदों को भरने का काम शुरू हो जाएगा। एमबीबीएस की पढ़ाई अगले अगस्त माह से शुरू कराने के लिए 24 फैकल्टियों को भरने का काम चल रहा है।
- समीर शुक्ला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, एम्स रायबरेली