{"_id":"5bd0b75abdec22699e086a97","slug":"recruitment-in-up-police-for-5000-posts-of-sub-inspector-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यूपी में दरोगा के पदों पर होगी भर्ती, पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यूपी में दरोगा के पदों पर होगी भर्ती, पढ़ें पूरी जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस महकमे में पांच हजार और पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह पद सब इंस्पेक्टर और पीएसी प्लाटून कमांडर के होंगे। डीजीपी मुख्यालय ने इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया है। सूत्रों का कहना है कि इन पदों के लिए अगले महीने के अंत तक भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है। प्रदेश में सब इंस्पेक्टर रिक्त पदों की संख्या काफी अधिक है। हाल ही में प्रमोशन केजरिए साढ़े सात हजार पदों को भरा गया है। वहीं लगभग 2200 सब इंस्पेक्टर को भी प्रमोशन देकर पिछले दिनों इंस्पेक्टर बनाया गया है।
विज्ञापन
नवंबर से मांगे जाएंगे आवेदन
भर्ती बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि बोर्ड को डीजीपी मुख्यालय द्वारा भेजा गया अधियाचन (प्रस्ताव) मिल गया है। बोर्ड अब इसके लिए समय बद्घ सारिणी तैयार कर रहा है ताकि शीघ्र रिक्त पड़े पदों को भरा जा सके और पुलिस महकमे में सुधार लाया जा सके। जानकारों का कहना है कि सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के पांच हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद लंबित विवेचनाओं को तेजी से निपटाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार होगी लगभग एक हजार महिला दरोगा की भर्ती
बड़े पैमाने पर होने जा रही भर्ती में महिलाओं को भी मौका दिया जाएगा। दरोगा के पदों के लिए होने जा रही भर्ती में कम से कम 20 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं का होगा। प्लाटून कमांडर के लगभग ढाई सौ पदों को छोड़ दिया जाए तो बाकी बचे 4750 पदों में से 950 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाएंगे।
दरोगा भर्ती 2016 के रिजल्ट अगले महीने आएंगे
भर्ती बोर्ड अखिलेश राज में शुरू हुई दरोगा भर्ती के परिणाम भी अगले महीने जारी करने की तैयारी कर रहा है। सब इंस्पेक्टर के 3307 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। 2017 में सत्ता परिवर्तन के बाद इस पर ब्रेक लग गया था। हालांकि बोर्ड ने निजी कंपनी को इसकी परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी थी और जुलाई 2017 में परीक्षा आयोजित भी की गई थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण यह परीक्षा निरस्त कर दी गई थी और नवंबर 2017 में इसे दोबारा कराया गया।
इस दौरान बाकी प्रक्रियाओं को पूरा किया गया और फिंगर प्रिंट का मिलान न होने वाले 33 अभ्यर्थियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू की गई। बोर्ड के चेयरमैन जीपी शर्मा का कहना है कि इस भर्ती की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। अगले महीने तक इसके परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।