फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Recruitment in Government Inter Colleges in UP.

UP: राजकीय इंटर कॉलेजों में होंगी बंपर भर्तियां

Sat, 04 Apr 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Apr 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Recruitment in Government Inter Colleges in UP.

राजकीय इंटर कॉलेजों में खाली पदों पर भर्तियों का रास्ता साफ हो गया है। प्रधानाचार्य व प्रवक्ता पदों पर भर्तियां जहां उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग करेगा, वहीं वरिष्ठ व कनिष्ठ सहायक पदों की भर्तियां अधीनस्थ सेवा आयोग करेगा।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने प्रवक्ता के 471 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव लोक सेवा आयोग व सहायकों के लिए अधीनस्थ सेवा आयोग को भेज दिया है। प्रधानाचार्यों के 225 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव जल्द ही भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेजों में काफी समय से भर्तियां नहीं हुई हैं। इसलिए राज्य सरकार खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी कराना चाहती है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने प्रवक्ता के खाली पड़े 471 पदों का प्रस्ताव यूपीपीएससी को भेजने के साथ ही भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदोन्नति के लिए पहले ही मिली हरी झंडी

Recruitment in Government Inter Colleges in UP.

राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के सीधी भर्ती के 301 व पदोन्नति के भी इतने ही पद हैं। इनमें सीधी भर्ती के 225 व पदोन्नति के 259 पद खाली हैं।

पदोन्नति के लिए हरी झंडी पिछले साल दिसंबर में ही दी गई थी। इसकी प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।

वहीं दूसरी ओर सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के 599 व प्रवक्ता के 1,117 पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी जल्द पूरी करने के निर्देश उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed