फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   recovery from madarsa

अब फर्जी मदरसों से होगी वसूली

Sat, 19 Oct 2013 12:00 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Sat, 19 Oct 2013 12:00 AM IST
विज्ञापन
recovery from madarsa

फर्जी मदरसों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही वसूली की तैयारी है। सरकार ने जिलाधिकारियों को भी फर्जी मदरसा मामलों की जांच करने को कहा है।

विज्ञापन


जिलाधिकारियों से फर्जीवाड़े के दोषियों के संबंध में रिपोर्ट तलब की गई है।

अमर उजाला ने 6 अक्तूबर के अंक में प्रदेश के 118 मदरसे कागजों में चलने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।

खबर का संज्ञान लेते हुए सरकार सक्रिय हुई। पहले सचिव अल्पसंख्यक कल्याण देवेश चतुर्वेदी ने अल्पसंख्यक निदेशालय को अपने स्तर से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निदेशालय ने सभी जिला अल्पसंख्यक अधिकारियों (डीएमओ) को जांच के निर्देश दिए थे। चूंकि विभाग के जिला स्तर के अधिकारियों की मिलीभगत के बगैर इस फर्जीवाड़े को अंजाम नहीं दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सरकार अलग-अलग माध्यमों से भी जांच कराने जा रही है। इसलिए अब सचिव ने अपने स्तर से भी मामले की पड़ताल शुरू करवा दी है। उन्होंने संबंधित जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर फर्जी मदरसा मामले की विस्तृत जांच के लिए कहा है।


यह कहा गया है पत्र में
पत्र में कहा गया है कि इस मामले में जो भी दोषी हैं उनकी रिपोर्ट बनाकर भेजी जाए। फर्जी मदरसे के नाम पर अब तक कितना सरकारी पैसा लिया गया इसकी भी जानकारी मांगी गई है।

साथ ही यह भी कहा गया है कि इस मामले में जो भी दोषी हैं सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। अगर फर्जीवाड़ा करने वालों को ऐसे ही छोड़ दिया गया तो और लोगों का दुस्साहस बढ़ेगा।

लखनऊ की अन्य खबरों के लिए यहां आएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed