मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नाम दर्ज हुआ एक रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चार साल का कार्यकाल पूरा होने के साथ उत्तर प्रदेश के नाम दूसरी बार चार साल लगातार देश का गृहमंत्रालय रहने का रिकार्ड भी दर्ज हो गया है। वैसे तो राजनाथ सिंह प्रदेश के आठवें ऐसे राजनेता हैं जो देश के गृहमंत्री हैं। पर, गोविंद बल्लभ पंत के बाद वह उत्तर प्रदेश के ऐसे दूसरे राजनेता हो गए हैं जिन्होंने बतौर देश का गृहमंत्री चार साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है।
राजनाथ सिंह पांचवें ऐसे राजनेता हैं जिन्होंने गृहमंत्री के रूप में चार साल का कार्यकाल पूरा किया है। एक संयोग और वह यह कि अंग्रेजों के बाद देश की पहली सरकार का प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश से था तो गुजरात (तब संयुक्त महाराष्ट्र) के बल्लभभाई पटेल ने बतौर देश के गृहमंत्री चार साल का कार्यकाल पूरा किया था।
यूपी के नाम यह भी रिकार्ड
हालांकि तकनीकी तौर पर नरेन्द्र मोदी भी उत्तर प्रदेश से ही सांसद हैं। इसलिए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री और अब तो राष्ट्रपति भी यूपी से ही हैं। उत्तर प्रदेश अब देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है जो दूसरी बार नार्थ और साऊथ दोनों ब्लॉकों पर एक साथ काबिज है।
वैसे उत्तर प्रदेश के साथ ऐसा संयोग पांचवी बार है कि दोनों ब्लाकों पर एक यूपी वाले काबिज हैं। इससे पहले जवाहर लाल नेहरू जब प्रधानमंत्री थे तो तत्कालीन गृहमंत्री गोविंद बल्लभ पंत और लालबहादुर शास्त्री के रूप में दोनों ब्लाकों में यूपी वाले थे। इसके बाद जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री हुई तो और उमाशंकर दीक्षित के गृहमंत्री रहते तथा अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल में डॉ. मुरली मनोहर जोशी के गृहमंत्री रहते दोनों ब्लाकों पर यूपी वाले रहे।
उत्तर प्रदेश से अब तक गृहमंत्री
गोविंद बल्लभ पंत, लालबहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी (प्रधानमंत्री के साथ गृहमंत्रालय भी रखा), उमाशंकर दीक्षित, चौधरीचरण सिंह,चंद्रशेखर (प्रधानमंत्री के साथ गृहमंत्रालय भी), डॉ. मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह।