फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   record 999 corona positive found in one day In lucknow

लखनऊ में एक दिन में रिकॉर्ड 999 कोरोना मरीज, 14 की मौत, स्वास्थ्य महानिदेशालय के 15 कर्मचारी पॉजिटिव

Mon, 31 Aug 2020 11:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 31 Aug 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
record 999 corona positive found in one day In lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
लखनऊ में रविवार को कोराना संक्रमण के मामलों ने फिर रिकॉर्ड तोड़ा। बीते 24 घंटों में 999 केस सामने आए। 14 मरीजों की मौत भी हो गई। नए संक्रमितों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार भी शमिल हैं। 
विज्ञापन

वहीं प्रदेश में भी रविवार को एक दिन में रिकॉर्ड 6233 केस सामने आए। 67 मरीजों की मौत भी हो गई।

प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 2,25,632 हो गई है। इनमें से 1,67,543 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि 54,666 एक्टिव मरीज प्रदेश में हैं। कुल 3423 कोरोना संक्रमित लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर 74.25 प्रतिशत है।
विज्ञापन


जबकि मृत्यु दर 1.51 प्रतिशत है। प्रदेश में रविवार को 1,39,454 नमूनों की जांच की गई। अब तक 54,90,354 नमूनों की जांच हो चुकी है। जांच के आधार पर अगस्त में केस पॉजिटिविटी रेट 4.7 प्रतिशत है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में सबसे अधिक पॉजिविटी रेट वाले जिले कानुपर, गोरखपुर, लखनऊ, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी के कैसरबाग स्थित स्वास्थ्य महानिदेशालय के 15 कर्मचारी वायरस की चपेट में आ गए हैं। यहां अब तक 50 से ज्यादा कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed