फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Export Increased by 32 Percent in Uttar Pradesh Ahead of Financial Year News in Hindi

UP News: वित्त वर्ष के पहले चार माह में यूपी के निर्यात में रिकॉर्ड 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Sun, 30 Oct 2022 02:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 30 Oct 2022 02:18 PM IST
सार

यूपी के निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश ने 5 साल की औसत वृद्धि को पछाड़ अप्रैल-जुलाई में 60577 करोड़ का माल बाहर भेजा। सबसे ज्यादा रेलवे के लोकोमोटिव के निर्यात में बढ़ोत्तरी हुई।

विज्ञापन
Export Increased by 32 Percent in Uttar Pradesh Ahead of Financial Year News in Hindi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के लिए चालू वित्त वर्ष के पहले चार माह के निर्यात के आंकड़े आशान्वित करने वाले हैं। अप्रैल से जुलाई के मध्य यहां से होने वाले निर्यात में रिकॉर्ड 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं पिछले पांच साल के निर्यात पर नजर डालें तो इस अवधि में औसत बढ़ोतरी 15 प्रतिशत की रही है।

विज्ञापन


ये आंकड़े हाल ही में केंद्र सरकार ने जारी किए हैं। अप्रैल से जुलाई के मध्य यूपी से दूसरे देशों को 60576.93 करोड़ रुपये के उत्पाद भेजे गए जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह राशि 45861.44 करोड़ रुपये थी। आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में रेलवे लोकोमोटिव्स के निर्यात में 2039 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मांस के निर्यात में 89 प्रतिशत, इलेक्ट्रिकल मशीनरी के निर्यात में 32 प्रतिशत, पर्ल्स के क्षेत्र में 56 प्रतिशत, स्टैपल फाइबर के क्षेत्र में 114 प्रतिशत और एंजाइम्स के निर्यात में 84 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। फैब्रिक का निर्यात 68 फीसदी और फल व अखरोट का निर्यात 89 फीसदी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष के पहले चार माह में निर्यात की स्थिति
इन क्षेत्रों में उल्लेखनीय वृद्धि : इलेक्ट्रिकल मशीनरी, मिनरल फ्यूल, पर्ल्स, एसेंशियल ऑयल, निकेल, एनीमल या वेजिटेबल फैट, मिलिंग इंडस्ट्री, स्टैपल फाइबर्स, रेलवे लोकोमोटिव्स, एंजाइम्स, फल व अखरोट, फैब्रिक, जिंक, आर्म्स एंड एम्युनिशन, टिन, आर्ट वर्क।


इन क्षेत्रों में दर्ज हुई गिरावट : पल्प ऑफ वुड, फ्लोटिंग स्ट्रक्चर, कॉर्क, कोकोया, एक्सप्लोसिव्स, प्रोजेक्ट गुड्स, फिश, ट्री एंड अदर प्लांट्स, लाइव एनीमल्स, लेड, फर्टिलाइजर्स।

यूपी से कब और कितना निर्यात
वर्ष 2017-18 : 88,967.4 करोड़ रुपये
वर्ष 2018-19 : 1,14,042 करोड़ रुपये
वर्ष 2019-20 : 120356.3 करोड़ रुपये
वर्ष 2020-21 : 1,21,139 करोड़ रुपये
वर्ष 2021-22 : 1,56,897.2 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed