फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rebuilding a nation is possible only by building individuals: Forgiveness

व्यक्ति निर्माण से ही राष्ट्र का पुनर्निर्माण : क्षमा

Mon, 13 Jan 2025 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Rebuilding a nation is possible only by building individuals: Forgiveness
युवा विवस पर शोभायात्रा निकालते विद्यार्थी।
लखनऊ। राष्ट्रीय युवा दिवस पर रविवार को शहरभर में कार्यक्रम हुए। इस दौरान कहीं संगोष्ठी तो कहीं विद्यार्थियों में प्रतियोगिताएं कराई गईं। सामाजिक संगठनों ने भी स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को यादकर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर विकसित भारत और युवा विषयक संगोष्ठी की। लखनऊ विश्वविद्यालय के एपीसेन सभागार में संगोष्ठी के दौरान एबीवीपी की राष्ट्रीय मंत्री क्षमा शर्मा ने कहा व्यक्ति के अच्छे व्यक्तित्व से ही राष्ट्र का पुनर्निर्माण होता है। हम उस देश के नागरिक हैं, जो वसुधैव कुटुंबकम की बात करते हैं। हमारे लिए संपूर्ण विश्व परिवार है। राष्ट्र का पुनर्निर्माण व्यक्ति निर्माण से ही संभव है।
विज्ञापन

एबीवीपी अवध प्रांत की अध्यक्ष प्रो. नीतू सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का मानना था कि युवाओं के भीतर छिपी शक्ति का यदि उपयोग किया जाए तो समाज में गहरा परिवर्तन आ सकता है। इस मौके पर एबीवीपी महानगर की अध्यक्ष डॉ. भुवनेश्वरी भारद्वाज, सह मंत्री जतिन शुक्ला, संयोजक आराध्या सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जयति भारतम केंद्र जानकीपुरम में दिव्यांग बच्चों ने रविवार को ड्राइंग, पेंटिंग व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की। इसकी शुरुआत केंद्र के सचिव अनिल श्रीवास्तव ने की। ड्राइंग में सीमा पांडेय पहले, रूपा दूसरे और शुभी तीसरे स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में प्रतीक दुबे प्रथम, जितेंद्र प्रसाद दूसरे रहे। वहीं, केंद्र के सदस्य आरके अग्रवाल, मिथिलेश अग्रवाल ने कंबल वितरित किया।
बीबीएयू में भी मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

बाबासाहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में युवा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भारत मंडपम में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025 कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ, जिसमें छात्रों ने कुलपति प्रो. एसके द्विवेदी की मौजूदगी में प्रधानमंत्री का भाषण सुना। कार्यक्रम में प्रो. नवीन कुमार अरोड़ा, डॉ. पवन चौरसिया, डॉ. मनोज सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

गोष्ठी व खिचड़ी भोज भी हुआ
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज इंदिरानगर में स्वावलंबी पूर्व छात्र गोष्ठी व खिचड़ी भोज हुआ। आर्थोसर्जन डॉ. पंकज ने कहा कि सभी को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। राजेंद्र बाबू ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का स्थान आज भी समाज में सर्वाेपरि है। कार्यक्रम में आरके कनौजिया, प्रबंधक मदन मोहन गुप्त, विकास शर्मा सहित सभी शिक्षक व बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed