फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   readPM Narendra Modi's Independence Day speech

लाल किले के प्राचीर से क्या-क्या बोले पीएम जान लीजिए

Sat, 15 Aug 2015 08:42 AM IST
Updated Sat, 15 Aug 2015 08:42 AM IST
विज्ञापन
 readPM Narendra Modi's Independence Day speech

15 अगस्त के मौके पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को संबोधित किया। जानिए क्या बोले पीएम...

विज्ञापन


* देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने अपना भाषण देना शुरू किया। मोदी ने कहा कि देश का कोई भी गरीबी गरीबी में गुजारा नहीं करना चाहता है। वह भी गरीबी से लड़ना चहता है। शासन व्यवस्था की सफलता इस बात में है वह गरीबों की कल्याण में कितनी उपयोगी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास के जरिए हमें जातिवाद और संप्रदायवाद के अभिशाप को समाप्त करना होगा।

*मोदी ने कहा कि योजनाओं को जन-जन तक पहुंचना ही आजादी का मतलब है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई योजना जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंचती वह योजना आजाद भारत के लिए नहीं है।
विज्ञापन


*प्रधानमंत्री ने जीरो बैलेंस पर बैकों में एकाउंट खोलने के फैसले को आजादी की तरह देखा। उन्होंने कहा कि आज आदमी का बैंक में एकाउंट है जो कुछ समय पहले तक एक सपना हुआ करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


*नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश टीम इंडिया की तरह आगे बढ़ रहा है। सवा सौ करोड़ देशवासी टीम बनकर विकास में लगे हैं। ये राष्ट्र को बढ़ाते हैं, बचाते हैं। हम जहां पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं, वह सवा सौ करोड़ की टीम इंडिया के कारण है।

*मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय शक्ति और राष्ट्रीय एकता हमारी शक्ति है। हमें इसे बनाए रखना हैं। हमें-हमें छोटे स्टेप उठाते हुए आगे बढ़न होगा।

*लाल किले प्राचीर से दूसरी बार भाषण दे रहे प्रधानमंत्री मोदी ने जनधन योजना की विस्तार से चर्चा की। पिछले दिनों लागू बीमा योजनाओं की जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा 100 दिनों में 10 करोड़ लोगों को ने बीमा योजना का लाभ लिया।

*मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने काले धन के लिए पंद्रह महीनों में कई कदम उठाए गए। एसआईटी का गठन किया, जी-20 की बैठक में काले धन के मुद्दे उठा। काले धन के लिए कठोर कानून बनाया गया।


*प्रधानमंत्री ने कहा कि 2019 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की डेढ़ सौवां जन्म दिवस मनाया जाना है, हमें उस समय तक भारत को स्वच्छ बनाना है। उन्होंने ने कहा कि स्कूलों में शौचालय बनाने के अभियान में भी सफलता मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed