फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   read about magical effect of pandit jasraj music

पंडित जसराज ने राग छेड़ा तो 90 मिनट तक गायकी के मोहपाश में बंधे रहे श्रोता

Tue, 18 Aug 2020 06:26 PM IST
ishwar ashish आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 18 Aug 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
read about magical effect of pandit jasraj music
भातखंडे में लोगों से मुलाकात करते पं. जसराज। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

गायकी के सरताज पंडित जसराज फरवरी 2011 की गुलाबी सर्दियों में लखनऊ आए थे। सफेद बारादरी में जब उन्होंने राग छेड़ा तो लगभग 90 मिनट तक श्रोता उनकी गायकी के मोहपाश में बंधे रहे। सुनने वालों में अगली पंक्ति में कई नौकरशाहों के अलावा नगर के कलाकार और संगीत प्रेमी शिक्षक और छात्र भी थे।

विज्ञापन


मौका था भातखंडे संगीत संस्थान विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह का। आयोजन की यादें साझा करते हुए भातखंडे के संगीत प्रवक्ता डॉ. कमलेश दुबे ने बताया कि दीक्षांत समारोह पहला था, उसे यादगार बनाना था। इसलिए मुख्य अतिथि के तौर पर पंडितजी से समय मांगा गया।
विज्ञापन


दोपहर बाद से देर शाम तक चले समारोह में उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से पदक और उपाधियां बाटीं। संबोधन के बाद जब उनका गायन शुरू हुआ तो श्रोता मंत्रमुग्ध होकर उन्हें सुनते रहे। लगभग 90 मिनट तक उन्होंने गायन प्रस्तुतियां दीं। राग केदार के अलावा पांच सात छोटी-बड़ी बंदिशों के अलावा कुछ अपना भी उन्होंने सुनाया। तब उन्हें सारंगी पर हमारे साथी दिवंगत पंडित विनोद मिश्रा ने संगत दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वे सुनते बहुत धैर्य के साथ थे 

read about magical effect of pandit jasraj music
डॉ खुशीराम - फोटो : amar ujala
नगर के मृदंगाचार्य पंडित डॉ. राज खुशीराम ने कहा कि कुछ समय पहले मथुरा वृंदावन निधिवन में हुए एक संगीत समारोह में मेरी प्रस्तुति के समय वे अतिथि थे। प्रस्तुति के दौरान मेरे सामने ही बैठे थे और उनके अगल-बगल कुछ नामी दिग्गज लोग थे। लेकिन वे प्रस्तुति सुनने में इस कदर मगन थे कि अपने साथ बैठे लोगों को उन्होंने एक बार टोक भी दिया। प्रस्तुति के बाद आशीर्वाद देते हुए बोले, बढ़िया बजाया, मन ताजा हो गया।  

बच्चों से कहा कि मेहनत इतनी करो कि सफलता पीछे चल पड़े 
कमलेश दुबे ने बताया कि समारोह में शामिल होने के लिए वे अपने शिष्य उनके करीबी रिश्तेदार के साथ सुबह ही लखनऊ आ गए थे। परिवर्तन चौक के पास स्थित एक होटल में ठहरे थे। दोपहर में समय निकालकर वे भातखंडे परिसर आए तो शिक्षकोें, छात्रों से भी कुछ समय के लिए रूबरू हुए। छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उन्होंने कहा था- गायन हो या वादन मेहनत इस कदर करो कि सफलता आपके पीछे ही पड़ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed