फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   re polling on the booth of allahabad and bhadohi

इलाहाबाद व भदोही की सीटों पर फिर से होगा मतदान

Fri, 09 May 2014 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 09 May 2014 01:21 AM IST
विज्ञापन
re polling on the booth of allahabad and bhadohi

इलाहाबाद व भदोही लोकसभा सीट के दो मतदान केंद्रों में फिर से वोट डाले जाएंगे। पुनर्मतदान की तारीख एक दो दिनों में घोषित की जाएगी।

विज्ञापन


दोनों ही जगह ईवीएम की गड़बड़ी के कारण चुनाव आयोग को दोबारा मतदान कराना पड़ रहा है। एक जगह मॉक पोल के वोट डिलीट नहीं किए गए तो दूसरी जगह ईवीएम में वोट ही रिकॉर्ड नहीं हुए।

दोनों ही लोकसभा क्षेत्रों में सात मई को मतदान हुआ था। इलाहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इलाहाबाद दक्षिणी विधानसभा के बूथ संख्या 296 में सुबह मॉक पोल हुआ।

विज्ञापन

वोटों में मिला अं‌तर

re polling on the booth of allahabad and bhadohi

पीठासीन अधिकारी के साथ ही सभी दलों के एजेंट भी इस दौरान उपस्थित थे, लेकिन किसी को भी मॉक पोल के वोट डिलीट करने की सुध नहीं आई।

मॉक पोल के बाद सीधे मतदान शुरू करवा दिया गया। सारे वोट पड़ने के बाद जब वोटों में अंतर आया तो पीठासीन अधिकारी की हालत खराब हो गई।

रजिस्टर में दर्ज वोट व मशीन में पड़े वोट में काफी अंतर था। बाद में याद आया कि मॉक पोल के वोट डिलीट नहीं हुए हैं। इस मामले की जानकारी चुनाव आयोग को दी गई।

ईवीएम था खराब

re polling on the booth of allahabad and bhadohi

दूसरा मामला भदोही लोकसभा सीट के ज्ञानपुर विधानसभा के बूथ संख्या 225 का है। यहां ईवीएम में वोट पड़ते रहे लेकिन बीप की आवाज नहीं आ रही थी।

जब इस पर ध्यान दिया गया तो तब तक काफी वोट पड़ गए थे। इस कारण मशीन में वोट रिकॉर्ड ही नहीं हुए। इस मामले की भी जानकारी चुनाव आयोग को दी गई। आयोग ने दोनों ही जगह पुनर्मतदान करने का निर्णय किया है।

इस पर संयुक्त निर्वाचन अधिकारी रमाकांत पांडेय का कहना है कि एक जगह मशीन की खराबी थी तो दूसरी जगह थोड़ी लापरवाही हो गई। इसलिए आयोग के पास फिर से मतदान कराने के अलावा कोई चारा नहीं है।

चूंकि, पोलिंग बूथ पर पीठासीन अधिकारी के साथ ही मतदान अधिकारी व पोलिंग एजेंट भी थे। ऐसे में किसी एक को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। पुनर्मतदान की तारीख जल्द ही घोषित कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed