{"_id":"68bcad79397c513ae1cc0dd4dfa1d8d6","slug":"re-polling-in-20-districts-for-panchayat-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: इन 21 जिलों में होगा पुनर्मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: इन 21 जिलों में होगा पुनर्मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 10 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
पहले चरण के पंचायत चुनाव में जिन 21 जिलों के 63 पोलिंग बूथों पर गड़बड़ी के कारण पुनर्मतदान होना है उनकी तारीखें तय हो गई हैं।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को बताया कि एटा को छोड़कर बाकी सभी जनपदों में पुनर्मतदान 13 अक्तूबर को होगा। एटा में 15 अक्तूबर को 25 केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का निर्णय किया गया है।
अपर निर्वाचन आयुक्त जय प्रकाश सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर, बलरामपुर, कुशीनगर, रामपुर, बहराइच, प्रतापगढ़, संभल, हाथरस, बलिया, गोरखपुर, अमेठी, सिद्धार्थनगर, भदोही, मिर्जापुर, संतकबीर नगर, हरदोई, लखनऊ, बागपत, महोबा व चित्रकूट में पुनर्मतदान 13 अक्तूबर को कराया जाएगा।
विज्ञापन
इन सभी जिलों के डीएम को इसके निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही पुनर्मतदान में सुरक्षा और कड़ी करने को कहा गया है।
एटा के जिन दो बूथों पर चुनाव स्थगित हुआ है वहां 15 अक्तूबर को फिर से वोट डाले जाएंगे।