फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RCPL Crusaders became cricket champions

Lucknow News: आरईपीएल क्रूसेडर्स बना क्रिकेट चैंपियन

Fri, 24 Apr 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
RCPL Crusaders became cricket champions
लखनऊ। आरईपीएल क्रूसेडर्स ने ध्रुव अकादमी को 218 रन से धोते हुए सीसीसी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया। क्रूसेडर्स के 316 रन के जवाब में ध्रुव अकादमी की टीम सात विकेट खोकर 98 रन बना सकी।
विज्ञापन

सिंड्रा ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरईपीएल क्रूसेडर्स के लिए हिमांशु (16 गेंदों पर 60 रन) और युवराज (21 गेंदों पर 60 रन) ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए 4.3 ओवर में 87 रन जोड़े। दमदार शुरुआत की बदौलत टीम ने पांच विकेट खोकर 316 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम से यशस्वी मिश्रा ने सबसे अधिक 68 रन बनाए। उत्कर्ष पाल ने दो विकेट लिए। जवाब में ध्रुव अकादमी की टीम खराब शुरुआत के चलते बिखर गई और सात विकेट खोकर 98 रन बना सकी। अनमोल (25) सर्वाेच्च स्कोरर रहे। युवराज सिंह, प्रिंस मौर्या और क्षितिज सिंह ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


प्रदर्शन के आधार पर यार्कर क्लब के समर्थ दीक्षित को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, आरईपीएल क्रूसेडर्स के प्रिंस मौर्या को गेंदबाज और ध्रुव अकादमी के अंश यादव को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। पूर्व रणजी क्रिकेटर मनोज सिंह ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed