फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rats and cockroaches were found in Shatabdi Express and Charging points bad in Lucknow Mail

शताब्दी एक्सप्रेस में मिले चूहे-कॉकरोच, लखनऊ मेल में चार्जिंग प्वॉइंट पड़ें हैं खराब

Tue, 24 Sep 2019 11:45 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Sep 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Rats and cockroaches were found in Shatabdi Express and Charging points bad in Lucknow Mail
शताब्दी ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
शताब्दी एक्सप्रेस में चूहों व कॉकरोच का आतंक बना हुआ है तो लखनऊ मेल की एसी बोगियों में चार्जिंग प्वाइंट काम नहीं कर रहे हैं। रेलवे के अधिकारी एक तरफ स्वच्छ रेल पखवाड़े के तहत रोजाना यात्रियों से फीडबैक ले रहे हैं, दूसरी तरफ ट्रेनों में मौजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।  
विज्ञापन


लखनऊ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली ट्रेन 12003 शताब्दी एक्सप्रेस से गत दिनों दिल्ली जा रहे यात्री हिमांशु ने डीआरएम से शिकायत दर्ज कराई थी कि सी-13 बोगी में कॉकरोच व चूहों ने आतंक मचा रखा था। खानपान के आइटमों तक पर कॉकरोच घूमते दिख रहे थे। 
विज्ञापन


शिकायत पर डीआरएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं दूसरी ओर लखनऊ मेल के यात्री अनुराग ने बताया कि एसी बोगी की सीट संख्या चार पर चार्जिंग प्वाइंट खराब है। बाद में देखा तो कई और प्वाइंट भी खराब थे। 15017 गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी बी-1 के यात्री यात्री विशाल ने बताया कि इमरजेंसी गेट बदहाल है। इससे हादसे की स्थिति में यात्री बाहर नहीं निकल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिग्नल फेल होने से थमे पहिए
लखनऊ बाराबंकी रेलखंड पर सोमवार को सिग्नल फेल होने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। 15114 छपरा कचहरी लखनऊ एक्सप्रेस के यात्री राजीव जायसवाल ने बताया कि वह इलाज के लिए लखनऊ आ रहे थे। ट्रेन पंच घंटे लेट हो गई। ऐसे ही कन्हैया कुमार पीजीआई में इलाज के लिए आ रहे थे और उनका एप्वाइंटमेंट छूट गया। ट्रेन की लेटलतीफी से आशीष गुप्ता व शिवम मिश्रा की परीक्षा छूटने की नौबत आ गई। इसी तरह 15008 कृषक एक्सप्रेस भी देरी की शिकार हुई।

नहीं मिली लिनेन, कंपकंपा गए यात्री

12555 गोरखधाम एक्सप्रेस की बी-1 बोगी के यात्री निखिल श्रीवास्तव ने डीआरएम से शिकायत की कि उनको तकिया नहीं मिला। वहीं लखनऊ से मुरादाबाद जाने वाली 22407 वाराणसी आनंदविहार गरीबरथ एक्सप्रेस के यात्री गौरव राज दौसर को भी बेडिंग नहीं मिली। जबकि 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस के यात्री शिवेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि रेल नीर की जगह अनाधिकृत पानी बेचा जा रहा है। उसके 20 से 25 रुपये वसूले जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed