{"_id":"68c1e7449fb399d81e0ce186","slug":"ration-of-125-lakh-consumers-stopped-due-to-non-updating-of-kyc-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1379369-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केवाईसी अपडेट न होने से 1.25 लाख उपभोक्ताओं का राशन रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केवाईसी अपडेट न होने से 1.25 लाख उपभोक्ताओं का राशन रुका
विज्ञापन
लखनऊ। मुफ्त राशन वितरण व्यवस्था का लाभ उठाने वाले करीब 20 लाख उपभोक्ताओं में से करीब 1.25 लाख ऐसे हैं जिनके हिस्से का राशन इस बार रोका गया है। जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) ने ऐसे सभी उपभोक्ताओं को कोटेदारों से संपर्क कर केवाईसी कराने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को राशन वितरण के पहले दिन सुबह सर्वर डाउन रहने से कोटेदार व उपभोक्ता, दोनों परेशान हुए।
बुधवार से नई व्यवस्था के तहत जिले में दो शिफ्ट (सुबह 8 से 12 बजे और दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक) में राशन वितरण का काम शुरू हुआ। अंत्योदय कार्ड धारकों को इस बार 54 रुपये में तीन किलो चीनी भी उपलब्ध कराई गई।
ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के विजयपाल सिंह ने बताया कि सुबह सर्वर डाउन रहने से वितरण कार्य धीमा रहा। कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। केवाईसी अपडेट न होने के कारण भी कुछ को राशन नहीं मिला।
विज्ञापन
--
राशन लेने के लिए ऐसे करा सकते हैं केवाईसी : यदि आपको भी केवाईसी अपडेट न होने के कारण राशन नहीं मिल रहा तो तुरंत अपने कोटेदार से संपर्क करें। परिवार के मुखिया को अपना व परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड लेकर जाना होगा। समस्या होने पर जिला पूर्ति कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
--
जिले में करीब तीन लाख उपभोक्ताओं की केवाईसी नहीं हुई है। इसमें करीब 1.75 लाख पांच साल तक के बच्चे भी शामिल हैं। बच्चों का खाद्यान्न नहीं रोका गया है। शेष 1.25 लाख वयस्क उपभोक्ताओं का राशन केवाईसी अपडेट नहीं होने के कारण रोका गया है। कोटेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन उपभोक्ताओं की केवाईसी नहीं हुई है, उन्हें प्रेरित करके प्रक्रिया पूरी करा लें।
-विजय प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी