फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rate of vegetables and fruits hiked in lucknow

लॉकडाउन: मंडियों में उमड़ी भीड़ तो आसमान पर कीमतें, सब्जी विक्रेता वसूल रहे मनमाने दाम

Wed, 25 Mar 2020 05:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 25 Mar 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
rate of vegetables and fruits hiked in lucknow
- फोटो : amar ujala
पीएम मोदी के मंगलवार रात 21 दिन के पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लखनऊ में खरीदारी के लिए गली-मुहल्लों में खुली दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी। नरही में सब्जी खरीदने के लिए लोग घरों से निकल पड़ें।
विज्ञापन


वहीं, इससे पहले दिन में सब्जी व फल मंडी में आवक घटी तो सब्जियों और फलों की कीमतों में भी तेजी आ गई है। मंगलवार को दुबग्गा सब्जी व फल मंडी में सुबह से भीड़ रही।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि दुकानदारों ने सब्जियों और फलों के मनमाने दाम लिए। सब्जियों के 10 से 30 किलो तक अधिक दाम वसूले जा रहे हैं जबकि फलों की कीमतों में भी 30 से 40 रुपये तक की तेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटकर विक्रेता भी मनचाही कीमत वसूल कर रहे

rate of vegetables and fruits hiked in lucknow
लॉकडाउन होने की अवधि बढ़ने से लोगों के मन में यह बात घर कर गई कि यह स्थिति लंबे समय तक रह सकती है। दुकानदार कैलाश मौर्य ने बताया कि किसान सब्जी लेकर बाजार तक नहीं जा पा रहे हैं। दोपहर में ही सारा माल बिक गया।

अजीत मौर्य ने बताया कि फुटकर विक्रेता भी मनचाही कीमत वसूल रहे हैं। 20 रुपये किलो वाली लौकी, 40 रुपये किलो मिली, संतरा 40 रुपये किलो बिका, पपीते के दाम भी 40 रुपये प्रति किलो से 60 प्रति किलो हो गए। 50 से 60 रुपये किलो वाला सेब 80 से 100 प्रति किलो तक बिक रहा है।

दुबग्गा सब्जी मंडी का हाल

rate of vegetables and fruits hiked in lucknow
23 मार्च को कीमतें
आलू            25 से 30 किलो
हरी धनिया    100 से 120 किलो
हरा मटर       30 से 40 किलो
प्याज            25 से 30 किलो
हरी मिर्च      100 से 120 किलो
लौकी            25 से 30 किलो
भिंडी             50 किलो
फूलगोभी        20 एक
बंदगोभी          15 एक

यहां देखें- 24 मार्च की कीमतें

rate of vegetables and fruits hiked in lucknow
24 मार्च की कीमतें
आलू             30 से 40 किलो
हरी धनिया     120 किलो
हरा मटर        50 से 60
प्याज             50 किलो
हरी मिर्च       160 किलो
लौकी            40 से 50 किलो
भिंडी             60 किलो
फूलगोभी        30 एक
बंदगोभी         25 से 30 एक

मंडी में दोगुने दाम पर बिके फल

rate of vegetables and fruits hiked in lucknow
नवरात्र पर्व शुरू होने से एक दिन पहले मंगलवार को लोगों को दोगुनी कीमत पर फल खरीदने पड़े। केला व पूजा का नारियल मनमाने दाम पर बेचे गए। पानी वाला जो नारियल 30 से 40 रुपये में बिक रहा था, उसे 60 से 70 रुपये प्रति पीस बेचा गया।

इसी प्रकार इसकी पूजा सामग्री खरीदने के लिए मंगलवार को लोग बाजार पहुंचे तो एक या दो दुकानें ही खुली मिलीं। वहां पूजन सामग्री मनमाने दाम पर मिली। 10 से 15 रुपये का सूखा नारियल 20 से 30 रुपये में बिका। डालीगंज के फल विक्रेता रामगुलाम ने बताया कि महंगा फल खरीदकर लाए तो महंगा ही बेचना पड़ेगा। इसके साथ ही फल बेचने के दौरान जान जोखिम में भी डाल रहे हैं।

         कीमत पहले          कीमत अब
केला    30 से 40               50 से 60
सेब      60 से 70             120 से 140
अंगूर    60 से 70               80 से 100  
अनार    50 से 60            100 से 120
पानी नारियल    30 से 40     60 से 70
(कीमत रुपये/किलो)

 

कनकहा बाजार में भी बढ़ीं कीमतें

निगोहां कस्बे में हाईवे किनारे सब्जी दुकानदारों ने भी भाव ऊंचे कर दिए हैं। मंगलवार को कनकहा बाजार में टमाटर 60 रुपये किलो, आलू  25 रुपये , हरी मिर्च 200 रुपये किलो, धनिया 10 रुपये में 50 ग्राम बिका। वहीं,  मंगलवार को निगोहां कस्बे में आलू 35 रुपये किलो, टमाटर 70 रुपये किलो, भिंडी 80 रुपये किलो, कद्दू 40 रुपये किलो बेची गई। स्थानीय ग्रामीण वीरेंद्र, अंकित, रमेश, कमल ने बताया कि स्थानीय प्रशासन को कीमताें पर रोक लगानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed