फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rate of medicines and masks increased due to coronavirus in lucknow

कोरोनावायरसः चीन से कच्चा माल लाने पर रोक से बढ़ीं दवाओं की कीमतें, दोगुने हुए मास्क के दाम

Fri, 06 Mar 2020 03:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 06 Mar 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
rate of medicines and masks increased due to coronavirus in lucknow

चीन में फैले कोरोना वायरस के चलते लखनऊ के दवा बाजारों में दवाओं की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। बाजारों में अब नए प्रिंट रेट की दवाएं भी आ गई हैं, लेकिन इनकी कीमतें बढ़ी हुई हैं। कोरोना वायरस की वजह से चीन से कच्चा माल बाजारों में नहीं आ पा रहा है।

विज्ञापन


इससे जेनरिक दवाओं के दामों में बढ़ोतरी हो गई। पैरासिटामॉल पाउडर दो गुने दाम पर 500 रुपये किलो थोक रेट पर बाजार में बिक रहा है। इसी तरह पेट दर्द की दवा पहले प्रिंट रेट पर 13 रुपये की आती थी, अब 21 रुपये पहुंच गई है।
विज्ञापन


ओ फलॉक्सीन 180 से 210 रुपये, निमोस्लाइड 60 से 100 रुपये डिब्बा हो गया है। इसी तरह एंटीबायोटिक इंजेक्शन सेलबेक्टम की कीमत 24 रुपये से 28 रुपये पहुंच गई है। एमाक्सी फ्लाक्सासीन, सिप्रो, नारफ्लाक्सीन समेत अन्य दवाओं के रेट में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

300-400 रुपये फुटकर में बिक रहा मास्क

rate of medicines and masks increased due to coronavirus in lucknow
दवा कारोबारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि दर्द निवारक, एंटीबायोटिक व एंटीएलर्जी दवाओं के दामों में 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। अभी कुछ अन्य दवाओं के रेट बढ़ने की आशंका है। बताया कि बाजार में अभी करीब डेढ़ माह की दवाओं का स्टॉक बचा है। चीन से कच्चा माल न आने पर दवाओं का संकट गहरा जाएगा।

दवा कारोबारी मयंक रस्तोगी के मुताबिक, बाजार में एन 95 मास्क करीब 200 रुपये थोक में बिक रहा है, जबकि पहले यह मास्क 90-95 रुपये में बिकता था। फुटकर में यह मास्क करीब तीन से चार सौ रुपये में बिक रहा है। सामान्य मास्क की दर में पहले से बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed