{"_id":"58fccdec4f1c1b972e8b5021","slug":"rasheed-masood-to-join-bsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा को झटका, पूर्व मंत्री व राज्यसभा सदस्य बसपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा को झटका, पूर्व मंत्री व राज्यसभा सदस्य बसपा में शामिल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 23 Apr 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
यूपी विधानसभा चुनाव में हार के बाद से सपा के लिए एक और बुरी खबर है। रशीद मसूद अपने समर्थकों, बेटे शादान मसूद व पोते शायान मसूद संग बसपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
रशीद मसूद पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं। रशीद मसूद, बेटे शादान मसूद, पोते शायान मसूद व अन्य समर्थकों के साथ यहां बसपा सुप्रीमो मायावती से मिले।
विज्ञापन
बसपा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद शादान ने बताया कि हम सभी पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष सपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए हैं। वह लोग बीजेपी को हराने के लिए पूरी ताकत से लोगों को जोड़ने का काम करेंगे।
विज्ञापन
बसपा में शामिल होने वालों में सपा छात्रसभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लोकेश भाटी भी शामिल हैं। शादान ने बताया कि इसका औपचारिक ऐलान सहारनपुर में एक बड़ सम्मेलन आयोजित कराकर किया जाएगा।