फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rare robotic kidney cancer surgery performed at Lohia Institute

Lucknow News: लोहिया संस्थान में रोबोट से हुई गुर्दे के कैंसर की दुर्लभ सर्जरी

Tue, 02 Jun 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Rare robotic kidney cancer surgery performed at Lohia Institute
लखनऊ। लोहिया संस्थान के डॉक्टरों ने महिला के बाएं गुर्दे में दुर्लभ कैंसर का रोबोट से ऑपरेशन कर उसे नई जिंदगी दी है। रोबोटिक सर्जरी में छोटा चीरा, कम दर्द की वजह से महिला की सेहत में तेजी से सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डॉक्टरों का दावा है कि दुर्लभ रोबोटिक सर्जरी का ये दुनिया का पहला मामला है। अब तक विश्व में इस तरह के चार से पांच रोगियों का बड़ा चीरा लगाकर ऑपरेशन किया गया है।
विज्ञापन

यूरोलॉजी विभाग के डॉ. आलोक श्रीवास्तव के मुताबिक गोरखपुर निवासी पूनम गौर के बाएं गुर्दे में बड़ा कैंसर ट्यूमर था। जांच में देखा कि यह ट्यूमर बढ़कर शरीर की मुख्य रक्त वाहिनी (इन्फीरियर वेना कावा आईवीसी) तक पहुंच गया था। इसे चिकित्सा भाषा में ट्यूमर थ्रॉम्बस कहते हैं। इसके अलावा महिला की नसों की बनावट में जन्मजात दुर्लभता भी थी। इससे सर्जरी और ज्यादा जोखिम भरी थी। डॉ. आलोक ने बताया कि सामान्य तौर पर करीब 10% गुर्दा कैंसर के मामलों में आईवीसी थ्रॉम्बस पाया जाता है।
विज्ञापन

इनमें से औसतन 75% मामलों में यह दाहिने गुर्दे में होता है। महिला के बाएं गुर्दे की नसें महाधमनी के पीछे से गुजर रही थीं। आम तौर पर दुनिया में केवल औसतन एक से दो प्रतिशत में ये समस्या होती है। अमूमन ये कैंसर दाएं गुर्दे में होता है। बाएं गुर्दे में ऐसा होना और वह भी नसों की इस दुर्लभ बनावट के साथ होना डॉक्टरों के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां ऑपरेशन में 1.3 लाख रुपये का खर्च आया है, जबकि कॉर्पोरेट अस्पताल में इस ऑपरेशन में करीब आठ लाख का खर्च आता। ये ऑपरेशन यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने किया है। संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने ऑपरेशन करने वाली टीम को बधाई दी है। उन्होंने बताया गुर्दा कैंसर के साथ मुख्य नस तक ट्यूमर का फैलना यूरोलॉजी विभाग की सबसे कठिन सर्जरी में से एक है।


ये रहे ऑपरेशन टीम में
यूरोलॉजिस्ट डॉ.आलोक श्रीवास्तव, डॉ. ईश्वर राम धायल, डॉ. संजीत सिंह, रेजिडेंट डॉ. पृथ्वी और डॉ. अनुराग के अलावा एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. पूनम, डॉ. पीके दास, डॉ. ब्रह्मदत्त शर्मा, डॉ. दिग्विजय सिंह के अलावा नर्सिंग सुपरवाइजर जेनिफर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed