फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rapti reached 130 cm above the danger mark

Lucknow News: खतरे के निशान से 130 सेमी ऊपर पहुंची राप्ती

Sun, 07 Jul 2024 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 07 Jul 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Rapti reached 130 cm above the danger mark
जमुनहा के राप्ती बैराज पर राप्ती नदी का ऐसा दिखा नजारा। -संवाद
श्रावस्ती के 50 गांवों में अलर्ट, एनडीआरएफ और दो कंपनी फ्लड पीएसी बुलाई गई, अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश
विज्ञापन


श्रावस्ती। जिले में शुक्रवार से हो रही बरसात रुक-रुक कर जारी है। वहीं पहाड़ों पर होने वाली बरसात के कारण शनिवार सुबह से राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। देर रात नौ बजे राप्ती बैराज पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान 130 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। 50 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। एनडीआरएफ व फ्लड पीएसी की टीम को बुलाया गया है। सभी बाढ़ चौकी प्रभारी, एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस व प्रशासनिक
अधिकािरयों को अलर्ट किया गया है। 
वहीं बारिश के कारण नगर सहित गांवों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। जिससे लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ी हंै। नेपाल सहित पहाड़ों पर हो रही बरसात से नेपाल के कुसुम नदी उफान पर है। जिसका पानी राप्ती नदी में आने के कारण राप्ती का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार सुबह छह बजे जमुनहा के राप्ती बैराज पर नदी का जलस्तर 127.500 मीटर मापा गया। जो आठ बजे घट कर 127.300 मीटर पहुंच गया।
विज्ञापन

सुबह दस बजे से नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ने लगा। जो दोपहर दो बजे खतरे का निशान 127.700 पार कर 128.200 पहुंच गया। जो खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर है। वहीं, शाम 9 बजे जमुनहा के राप्ती बैराज पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान 128.750 से बढ़कर 130 सेंटीमीटर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक बढ़े इस जलस्तर के बाद राप्ती नदी के कछार में बसे वीरपुर व लौकिहा गांव के खेतों व मार्गों को जलमग्न करते हुए राप्ती का पानी गांवों में प्रवेश कर रहा है। इसके साथ ही जमुनहा के हसनापुर, बरंगा, सलारू पुरवा व घाटे पुरवा में बाढ़ व कटान का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed