{"_id":"6244c09b97df2a2a196c2b1a","slug":"rape-with-mother-and-daughter-by-father-and-son-lucknow-news-lko6238885159","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी से पिता-पुत्र ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटी से पिता-पुत्र ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। मलिहाबाद में एक युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। फिर युवती की मां को शादी की तैयारियों के बहाने घर बुलाकर आरोपी युवक के पिता ने उससे दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दहेज में बाइक के लिए 80 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान भी ले लिया मगर शादी से चंद दिनों पहले युवक लापता हो गया। उसके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर पीड़ित मां-बेटी से पल्ला झाड़ लिया है। मामले में मलिहाबाद कोतवाली में सुनवाई न होने पर पीड़ित मां-बेटी ने मुख्यमंत्री पोर्टल, आईजी और राज्य महिला आयोग से शिकायत कर गुहार लगाई है।
मलिहाबाद के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती की शादी पड़ोसी गांव के युवक से तय हुई थी। वरीक्षा में सोने की अंगूठी, घड़ी, कपड़े व बाइक के लिए 80 हजार कैश दिया गया। इसी बीच युवक ने युवती को कुछ दिनों बाद शादी होने का हवाला देकर कई बार दुष्कर्म किया। वहीं, युवती की मां का आरोप है कि होने वाले समधी के घर में कोई महिला नहीं है। इसके चलते उन्होंने शादी की तैयारियाें में मदद कराने के बहाने एक दिन घर बुलाया। रात हो गई तो दबाव बनाकर अपने घर पर ही रोक लिया। फिर देर रात छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसकी बेटी की अपने बेटे से शादी तोड़ने और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
आरोप है कि युवती से युवक ने और युवती की मां से उसके होने वाले समधी ने कई बार दबाव बनाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी की निर्धारित तारीख 20 मार्च से दो-तीन दिन पहले युवक कहीं भाग गया। युवती की मां का आरोप है कि युवक के पिता के हाथ-पैर जोड़े, शादी के कार्ड बंट जाने और समाज में बदनामी का हवाला दिया मगर उसने बेइज्जत करके भगा दिया। युवती की मां का आरोप है कि कानूनी कार्रवाई से बचाव के लिए उसके होने वाले समधी ने मलिहाबाद कोतवाली में बेटे की गुमशुदगी दर्ज करा दी है। पीड़ित मां-बेटी का आरोप है कि कई बार मलिहाबाद कोतवाली के चक्कर लगाने पर भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने राज्य महिला आयोग, आईजी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। पूरे मामले की जानकारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।