फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape with minor, one arrested

पिता के साथ मेला देखने गई चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोंसी गिरफ्तार

Wed, 20 Oct 2021 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
rape with minor, one arrested
लखनऊ। विभूतिखंड इलाके में पड़ोस में रहने वाले एक अधेड़ ने चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विभूतिखंड इलाके में रहने वाले व्यक्ति के पड़ोस में राकेश यादव नाम का व्यक्ति रहता है जो एक नामी ज्वेलर्स की दुकान में काम करता है। पड़ोसी होने के कारण राकेश को बच्ची व उसके परिवारीजन अच्छी तरह से जानते है। दशहरे के दिन बच्ची अपने मां-पिता के साथ मेला देखने गई थी। इसी बीच मासूम का पिता अपने अन्य बच्चों के लिए खिलौना खरीदने लगा। तभी मेले में राकेश यादव पहुंचा। उसने मासूम को अपने पास बुलाया। राकेश उसे लेकर गोमतीनगर स्टेशन के पास गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को वहीं छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

बच्ची के अचानक मेले से गायब होने पर पिता उसकी तलाश करने में जुट गया। इसी बीच राकेश वहां पहुंचा। उसने बताया कि बच्ची को गोमतीनगर रेलवे स्टेशन की तरफ देखा है। परिवारीजन वहां पहुंचे तो वहां मासूम की हालत खराब देख पूछताछ की। तब मासूम ने वारदात के बारे में जानकारी दी। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया था। आरोपी को वारदात की रात को ही दबोच लिया था, उससे पूछताछ की गई तो उसने जुर्म भी कुबूल कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed