फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape with minor after kidnapping

किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 15 Jun 2021 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
rape with minor after kidnapping
लखनऊ। इटौंजा से अगवा किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। रविवार देर रात इटौंजा व मड़ियांव की पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन कर किशोरी को मुक्त कराया। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी ग्रामीण हृदयेश कुमार के मुताबिक रविवार सुबह किशोरी की मां ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण हृदयेश कुमार के मुताबिक, इटौंजा इलाके की रहने वाली महिला ने रविवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी थी जिसमें बताया कि उसकी 16 साल की बेटी सुबह से लापता है। पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। देर शाम को किशोरी के मड़ियांव इलाके में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसपी ग्रामीण ने कमिश्नरेट पुलिस से संपर्क किया। जानकारी होने के बाद एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह और मड़ियांव इंस्पेक्टर मनोज सिंह के साथ इटौंजा इंस्पेक्टर की टीम तैयार की गई।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण के मुताबिक, पुलिस ने नौबस्ता इलाके से पहले एक मकान से किशोरी को सुरक्षित मुक्त कराकर मड़ियांव थाने भेजा। वहां उससे महिला पुलिसकर्मियों ने पूरी जानकारी हासिल की। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपियों को दबोचने का ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में मड़ियांव के रहीमनगर डुडौली का रहने वाला इकरामुद्दीन, शकील उर्फ छोटू, नूर मोहम्मद उर्फपुन्नू , सीवान बिहार के औराही का उत्तम शर्मा, बाराबंकी के शाहपुर भगौली का मो. नफीस और बिहार के सीवान का रामापाली निवासी रीतेश यादव उर्फ भोला शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर देर रात तक पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक खाना खिलाने के बहाने साथ ले गया था
प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, किशोरी इटौंजा से मां से नाराज होकर निकली थी। वह हाइवे पर पहुंची तो उसे ई-रिक्शा दिखा। ई- रिक्शा चालक इकरामुद्दीन निवासी संदना जिला सीतापुर था। इकरामुद्दीन ने उसे ई-रिक्शे पर बैठाया। इस दौरान वह काफी भूखी थी। उसने खाना खिलाने के लिए कहा। साथ ही कहा कि कहीं उसकी नौकरी लगवा दे। वह खाना खिलाने के बहाने किशोरी को अपने कमरे पर ले गया जहां उसने अपने अन्य साथियों को बुलाया। वहीं उसने बताया कि उत्तम शर्मा एक होम डिलीवरी करने वाली कंपनी में काम कर रहा है। वह खाना लेकर आ रहा है। खाने केइंतजार में किशोरी बैठी थी। इसी दौरान सभी आरोपी पहुंचे। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई भी की गई। एसपी ग्रामीण के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में एक ऑनलाइन खाना डिलीवरी करने का काम करता है। दो कबाड़ और दो ई-रिक्शा चलाने का काम करते हैं। वहीं एक आरोपी बाइक मिस्त्री है। सभी आरोपियों की उम्र 23 से 28 साल के बीच है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed