फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape with 10 year old girl

बच्ची को बहुमंजिला इमारत में ले जाकर अधेड़ ने किया रेप

Wed, 27 Jul 2016 08:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 27 Jul 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
rape with 10 year old girl
आरोपी वसी अहमद - फोटो : amar ujala

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में पुरानी कारों के व्यापारी ने मंगलवार सुबह एक बच्ची को अगवा कर बहुमंजिली इमारत में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस मामले में बच्ची की मां ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। डॉक्टरी मुआयने के बाद दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


बच्ची की मां ने अपनी बड़ी बेटी की मकान मालकिन पर भी आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर हजरतगंज विजयमल यादव ने बताया कि इलाके में परिवार के साथ रहने वाले एक मजदूर की दस साल की बच्ची मंगलवार सुबह छह बजे घर से निकली थी। वह शाम को अस्तव्यस्त हालत में लौटी। 
विज्ञापन


बच्ची की मां ने कैसरबाग इलाके में ओडियन सिनेमा के पास किराए पर रह रही बड़ी बेटी की मकान मालकिन पर बच्ची को घर से बुलाकर अपने करीबी रिश्तेदार को सौंपने का आरोप लगाया। अपहरण का केस दर्ज करके पुलिस ने लालबाग में पुरानी कारों की खरीद-फरोख्त करने वाले वसी अहमद को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सामने आते ही बच्ची ने उस पर बाइक से बहुमंजिली इमारत में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। हालांकि वसी अहमद ने खुद को बेकुसूर बताते हुए बच्ची को पहचानने से इन्कार किया। 

फोन पर खुद को बताया मुसाफिर

rape with 10 year old girl
डेमो प‌िक
बच्ची ने बयान दिया कि मौका पाकर उसने आरोपी के मोबाइल से अपने घर पर कॉल की थी। कुछ देर बाद उसकी मां ने कॉल बैक की तो आरोपी ने खुद को मुसाफिर बताया। बोला कि बच्ची चारबाग में भटकती मिली थी। 

मां का कहना है कि बच्ची को सुबह छह बजे उसकी बड़ी बेटी की मकान मालकिन बुला ले गई थी। वहां से उसके रिश्तेदार वसी अहमद ने बच्ची को अज्ञात स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। मोबाइल पर कॉल करने पर बच्ची को अपनी रिश्तेदार के हवाले करके भाग निकला। 

मकान मालकिन ने कपड़े बदलवाए और बच्ची को हिदायत देकर घर पर छोड़ गई थी। एएसपी सिटी पूर्वी शिवराम यादव ने इंस्पेक्टर हजरतगंज को मुकदमे में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाने के साथ आरोपी वसी अहमद का भी डॉक्टरी मुआयना कराने के आदेश दिए। 

आरोपी से पूछताछ के बाद इंस्पेक्टर ने बताया कि सुबह घर से निकली बच्ची को वसी अहमद बहला फुसलाकर बाइक पर बैठाकर ले गया और सुनसान स्थान पर दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed