जीजा करता रहा साली का रेप गर्भवती हुई तो लगा दी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बिठूर में बहन के घर आई छात्रा से उसके ही जीजा ने दुष्कर्म किया। हफ्तों से ऐसा चल रहा था। मंगलवार देर रात संदिग्ध हालात में छात्रा की जलकर मौत हो गई। छात्रा की बड़ी बहन ने अपने पति की करतूत (दुष्कर्म) को मीडिया के सामने स्वीकारा लेकिन उसका कहना था कि बहन ने खुद आग लगाकर जान दी है।
इधर, छात्रा के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को दामाद ने हवस का शिकार बनाया। जब गर्भ ठहरने की जानकारी हुई तो जलाकर मार डाला। गुरुवार को छात्रा का पोस्टमार्टम होगा।
पनकी निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि बड़ी बेटी के गर्भवती होने पर कामकाज का हवाला देकर दामाद सर्वेश ने 29 जून को हाईस्कूल में पढ़ने वाली उनकी छोटी बेटी को बुला लिया था।
बुधवार सुबह फोन आया कि छोटी बेटी की जलकर मौत हो गई। वे हैलट पहुंचे तो वहां बड़ी बेटी थी लेकिन दामाद नहीं था। बड़ी बेटी ने बताया कि पति ने छोटी बहन से दुष्कर्म किया।
पुलिस ने मांगा सुविधा शुल्क
ऐसा हफ्तों से चल रहा था। मंगलवार रात को तीनों छत पर सोए थे। अचानक चीख सुनकर नीचे आई तो देखा छोटी बहन आग की लपटों में घिरी जल रही थी। दुष्कर्म से आहत होकर छोटी बहन ने जान दे दी।
मृत छात्रा के पिता ने जब यह सुना तो वह हैलट इमरजेंसी में ही ससुराल वालों के खिलाफ बोलने लगे। बड़ी बेटी के ससुर शिवबालक को खींचकर हैलट पुलिस चौकी ले गए और वहां बैठा दिया।
छात्रा के पिता, मां और छात्रा की प्रेगनेंट बहन हैलट मोर्चुरी पहुंचे। वहां पिता का सुविधा शुल्क को लेकर दरोगा से विवाद हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तो बेटी के साथ गलत हुआ, उसे जलाकर मार डाला गया।
पुलिस सुविधा शुल्क मांग रही है। पंचनामा भरने आए दरोगा को बिना पोस्टमार्टम लौटना पड़ा। आरोपी सर्वेश फरार है। अब गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा। बिठूर इंस्पेक्टर संजय मिश्र ने बताया कि छात्रा के पिता से लिखित तहरीर मांगी गई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सर्वेश पर लग रहे आरोप तय होंगे। जहां तक दरोगा पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप है, वह तथ्यहीन है।