मोबाइल ने ‘बताया’ क्यों लगाई महिला ने आग!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी के गुरसरांय ब्लॉक क्षेत्र में एक महिला प्रधान ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने की वजह का खुलासा फोन की रिकॉर्डिंग से हुआ।
दरअसल महिला के पति के दोस्त ने उसका रेप किया था। जब महिला ने पति को ये बात बताई तो उसने साथ नहीं दिया जिससे क्षुब्ध होकर उसने ये कदम उठाया।
पति का साथ नहीं मिलने की पीड़ा उसने अपनी भाभी को बताई थी। ऑटो रिकॉर्डिंग मोड में होने के कारण पूरी बातचीत फोन में रिकॉर्ड हो गई। महिला ग्राम प्रधान ने गुरुवार को घर में ही खुद को आग लगा ली।
शुक्रवार को रिकॉर्डिंग सामने आने पर पहले तो पति मायके पक्ष से भिड़ गया लेकिन गांव वालों का दबाव पड़ने पर दरिंदे दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
दो दिन पूर्व 35 वर्षीया महिला ग्राम प्रधान के साथ उसके पति के साथी गुड्डू सिंह ने बलात्कार किया था। उस समय पीड़िता घर में अकेली थी।
पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने पति को दी, लेकिन उसने दोस्त के खिलाफ कुछ नहीं किया। पति का साथ नहीं मिलने पर महिला प्रधान ने अपनी पीड़ा बताने के लिए बांदा जनपद स्थित अपने मायके में फोन किया।
दवाब बढ़ने पर पति ने लिया एक्शन
भाई के घर पर नहीं होने के कारण भाभी ने मोबाइल रिसीव किया। भाई का फोन पर ऑटो कॉल रिकार्डिंग मोड में होने के कारण उनकी बात रिकॉर्ड हो गई।
जैसे ही भाई घर आया तो बहन से बात करने के लिए फोन किया तो प्रधान के पति ने उसकी बात नहीं कराई।
मायके पक्ष के लोग शुक्रवार को गांव आए और ग्रामीणों को मोबाइल में की रिकार्डिंग सुनाई और बलात्कार के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाया।
इस पर प्रधान पति और मायके पक्ष के बीच तू- तू मैं- मैं भी हुई। हालांकि, दबाव बढ़ने पर उसने थाना लहचूरा में आरोपी गुड्डू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
उधर, घटना की जानकारी मिलने पर सीओ मऊरानीपुर संजय कुमार शर्मा व एएसपी देहात दिनेश सिंह ने गांव जाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।