{"_id":"62c00970a8c1185db63d8625","slug":"rape-victim-asks-permission-for-abortion-from-highcort","type":"story","status":"publish","title_hn":"Highcourt: नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने मांगी गर्भपात की अनुमति, हाईकोर्ट छह जुलाई को करेगा सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Highcourt: नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने मांगी गर्भपात की अनुमति, हाईकोर्ट छह जुलाई को करेगा सुनवाई
Sat, 02 Jul 2022 02:31 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Jul 2022 02:31 PM IST
सार
एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने कोर्ट से गर्भपात कराने की अनुमति देने के लिए याचिका डाली थी जिस पर कोर्ट छह जुलाई को सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आठ हफ्ते की गर्भवती नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ से गर्भ गिराने की अनुमति देने की गुहार लगाई है। कोर्ट इस मामले में छह जुलाई को सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा व न्यायमूर्ति अजय कुमार श्रीवास्तव प्रथम की खंडपीठ ने पीड़िता व उसकी मां की याचिका पर 29 जून को सुनवाई की। कोर्ट ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने का आदेश देते हुए मेडिकल बोर्ड से नाबालिग व उसके भ्रूण की स्थिति तथा मानसिक स्थिति के बारे में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
कोर्ट ने बाराबंकी के सीएमओ को तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल बनाकर निशुल्क परीक्षण कराने और सीलबंद मेडिकल रिपोर्ट तलब किया।
नाबालिग की मां ने 4 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी के साथ एक रिश्तेदार ने गलत हरकत की थी। विवेचना में नाबालिग के गर्भवती होने का पता चला तो दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन