‘यूपी में रेप की घटनाएं रोक पाना मुमकिन नहीं’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के डीजीपी जगमोहन यादव ने कहा है कि रेप की घटनाएं रोक पाना मुमकिन नहीं है। शिकायत होने पर आरोपी पर एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाती है। फिर चाहे पुलिस वाला हो या कोई और।
डीजीपी मंगलवार को पंचायत चुनाव और ग्रीन पार्क में होने वाले एक दिवसीय मैच की तैयारियों का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे। रेप के मामले में पुलिस पर उठ रहे सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि रेप या किसी और अपराधिक वारदात में लिप्त आम हो या खास उसके खिलाफ अपराधी की तरह कार्रवाई की जाती है। पैरवी करके आरोपी को कोर्ट से दंडित कराया जा रहा है।
दादरी कांड पर भी बोले डीजीपी
प्रदेश में फसाद और सांप्रदायिक हिंसा को पुलिस के संभाल न पाने के सवाल पर कहा कि हजारों लोग शांति और अमन से रह रहे हैं। इसमें भी पुलिस के योगदान को समझाना चाहिए।
दादरी कांड पुलिस की मुस्तैदी और तत्वरित कार्रवाई से जल्द ही संभल गया। पुलिस ने वहां उपद्रव करने वालों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की है। वाराणसी में संतों ने वायदा खिलाफी की।
अन्याय प्रतिकार यात्रा शांति से निकालने का आश्वासन दिया था लेकिन उपद्रव कर दिया। बोले, मैच की सुरक्षा के मैं संतुष्ट हूं। असंतुष्ट होता तो मैच कैसे होता। प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान बर्रा का युवक पुलिस लाइन में घुस गया। प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी से बर्रा थाने के एक दरोगा पर जमीन पर कब्जा कराने का आरोप लगाया।