आठ साल की बच्ची से की रेप की कोशिश, देखें भीड़ ने किया क्या हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के सरोजनीनगर में आठ साल की बच्ची से रेप की कोशिश करने वाले उन्नाव के असोहा निवासी अरुण यादव को भीड़ ने दबोच लिया। लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई करने के बाद मिट्टी का तेल उड़ेलकर जिंदा फूंकने की कोशिश की। सूचना पाकर आई पुलिस ने आरोपी को भीड़ के शिकंजे से बचाया।
बच्ची के पिता की तरफ से एफआईआर दर्ज कर अरुण को जेल भेज दिया गया है। यह सनसनीखेज घटना शुक्रवार दोपहर की है। एसओ सुधीर कुमार ने बताया कि बच्ची इलाके के ही एक निजी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है। उसके पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। शुक्रवार दोपहर अरुण यादव किराये का कमरा ढूंढने के बहाने बच्ची के घर आया।
बच्ची की मां किसी काम से बाहर गई थी जबकि पिता भीतर कमरे में लेटे थे। डोरबेल बजने पर बच्ची ने ही दरवाजा खोला। अरुण ने बच्ची से मम्मी के बारे में पूछा तो उसने किसी काम से बाहर जाने और पिता के कमरे में सोने की जानकारी दी। बच्ची को अकेला देख अरुण के भीतर का हैवान जाग उठा।
मजदूरी करता है आरोपी
वह बच्ची को पुचकारते हुए भीतर ले आया और रेप की कोशिश की। बेटी की चीखें सुनकर पिता की नींद टूट गई और वह शोर मचाते हुए कमरे की तरफ दौड़े। हालांकि, अरुण उन्हें धक्का देकर मौके से भाग निकला। इस बीच इलाके में हल्ला मच गया। लोग घरों से बाहर निकल आए और अरुण के पीछे दौड़े। कुछ दूर पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया।
गुस्साए लोगों ने अरुण की जमकर पिटाई की। भीड़ में से कुछ लोग मिट्टी का तेल ले आए और उसे जिंदा फूंकने का प्रयास करने लगे। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अरुण को भीड़ से छुड़ाया और थाने ले आई।
एसओ ने बताया कि अरुण ने बच्ची को अकेला पाकर अश्लील हरकतें करने की कोशिश की लेकिन शोर मचाने पर भाग गया। उसे लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा है। एसओ ने बताया कि अरुण मजदूरी करता है।