फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape and murder of 6 year old girl in gonda

गोंडा में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, प्राथमिक स्कूल के शौचालय में मिला शव

Sat, 22 Sep 2018 02:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 22 Sep 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
rape and murder of 6 year old girl in gonda
घटनास्थल की जांच करते डीआईजी अनिल कुमार राय। - फोटो : amar ujala
गोंडा के एक गांव में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। दो दिन पहले अपहृत की गई मासूम का शव शनिवार को प्राथमिक विद्यालय के शौचालय में मिला तो सनसनी फैल गई। डीआईजी अनिल कुमार राय, एसपी लल्लन सिंह, एएसपी व सीओ ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिंगर प्रिंट व डॉग स्क्वाड की टीम ने भी सुराग इकट्ठा किए हैं। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल की बच्ची अपनी दादी के साथ 19 सितंबर को फूफा के घर आई थी। बच्ची के फूफा के यहां 20 सितंबर को एक आयोजन था। कार्यक्रम वाले दिन वह दिन भर परिजनों के साथ रही लेकिन शाम में अचानक लापता हो गई। उसकी तलाश के लिए वाहन पर माइक से एनाउंसमेंट भी कराया कराया गया। 21 को मोहर्रम वाले दिन भी खूब तलाश की गई लेकिन बच्ची नहीं मिली तो परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन

rape and murder of 6 year old girl in gonda
शनिवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय खुला तो शौचालय में बच्ची का शव देख सनसनी फैल गई। बच्ची के परिजन समेत गांव के लोग मौके पर पहुंचे। तत्काल पुलिस को खबर की गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस, आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। मासूम के शव की हालत देख ये आशंका जताई जा रही है कि उसका अपहरण कर दुष्कर्म किया गया और फिर हत्या कर दी गई। 

डीआईजी अनिल कुमार राय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल पर फिंगर प्रिंट की टीम ने नमूने लिए हैं और डाग स्क्वाड टीम भी सुराग लगाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि मामले का खुलासा जल्द होगा। दोषी बच नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed