फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ranjan dwivedi new head of ips association

रंजन द्विवेदी आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष

Fri, 23 Aug 2013 09:09 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 23 Aug 2013 09:09 AM IST
विज्ञापन
ranjan dwivedi new head of ips association

आईपीएस एसोसिएशन की बैठक में गुरुवार को डीजी मानवाधिकार रंजन

विज्ञापन
द्विवेदी को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। पिछले दिनों डीजी अतुल के सेवानिवृत्त होने से यह पद रिक्त चल रहा था।

पुलिस आफिसर्स मेस में आयोजित बैठक में डीजी प्रशिक्षण बीएम सारस्वत को एसोसिएशन का संरक्षक चुना गया है।


सचिव आईजी एसटीएफ आशीष गुप्ता ने बताया कि एसोसिएशन की बाकी की कार्यकारिणी पूर्ववत है। उन्होंने कहा, गुरुवार को आयोजित बैठक मुख्य रूप से अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए हुई थी।

सचिव ने बताया कि इस बार से संरक्षक के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई है। यह विचार भी किया गया है कि समय-समय पर इस पद पर सेवानिवृत्त डीजी स्तर के अधिकारियों को भी चुना जाए।


नए पदाधिकारियों का चयन करने के बाद उन्हें सितंबर के दूसरे पखवारे में प्रस्तावित एसोसिएशन की अगली बैठक में अपना एक्शन प्लान रखने को कहा गया है। यह प्लान मुख्यतया तीन बिंदुओं पर आधारित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed