फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   random reality check of problems

शिकायतों के निस्तारण का होगा रेंडम रियलिटी चेक

Tue, 13 Oct 2020 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
random reality check of problems
शिकायतों के निस्तारण का होगा रेंडम रियलिटी चेक
विज्ञापन

शिथिलता मिलने पर आरोपी के खिलाफ होगी बिना नोटिस कार्रवाई
सीएम हेल्पलाइन सहित समाधान पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में 45वें पायदान तक खिसकने के बाद अब जिला प्रशासन चेता है। अब शिकायत निस्तारण के मामलों की जांच के लिए रेंडम रियलिटी चेक का निर्देश दिया गया है। साथ ही तय समय में शिकायतों का निस्तारण न कराने वाले विभागों की निगरानी के लिए भी एडीएम वित्त राजस्व की अगुवाई में एक टीम गठित की गई है। यह टीम शिकायतकर्ताओं से समाधान के संबंध में फीडबैक लेगी। यह जानकारी डीएम अभिषेक प्रकाश ने दी।
डीएम ने कहा कि समस्या का वास्तविक समाधान तभी सही माना जाएगा जब शिकायतकर्ता इसकी गुणवत्ता से संतुष्ट होगा। इस दौरान औपचारिकता निभाने या शिकायत का सिर्फ कागजी समाधान पाए जाने पर संबंधित अधिकारी अथवा कर्मचारी के खिलाफ बिना नोटिस सीधे दंडात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने साफ किया कि सरकार की प्राथमिकता में शामिल जन शिकायतों के उचित व समयबद्ध निस्तारण में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। इसीलिए समाधान पोर्टल व तहसील दिवस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण को नियमित निगरानी के लिए एक टीम गठित की गई है जो शिकायतकर्ताओं से समाधान के संबंध में पूरा फीडबैक लेगी।
विज्ञापन

विभागवार सूची बनाकर होगी डिफॉल्टरों की निगरानी
एडीएम प्रशासन की अगुुवाई मे गठित निगरानी टीम पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की विभागवार सूची तैयार करेगी। इसके आधार पर ही शिकायतों को तय समय मे पीड़ित की संतुष्टि के आधार पर निस्तारित न कराने वाले डिफ़ॉल्टर विभागों को चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed