{"_id":"594e70994f1c1bd2678b4764","slug":"ramnath-kovind-to-visit-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्थन जुटाने के लिए कल लखनऊ आएंगे रामनाथ कोविंद, करेंगे टी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्थन जुटाने के लिए कल लखनऊ आएंगे रामनाथ कोविंद, करेंगे टी पार्टी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 24 Jun 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद
एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद कल (रविवार को) लखनऊ आएंगे और अपने लिए समर्थन जुटाने के लिए पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में टी पार्टी में शामिल होंगे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पार्टी में अलग-अलग दलों के कई नेता शामिल होंगे। बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए कोविंद का चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में एनडीए का सारा जोर उन्हें बड़ी जीत दिलाने पर है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों ने लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार को विपक्ष का राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित कर दिया है, जिसके बाद कई दलों ने एनडीए का साथ छोड़कर यूपीए (विपक्ष) की उम्मीदवार का समर्थन करने की बात कही है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने तो मीरा कुमार को रामनाथ कोविंद से ज्यादा काबिल उम्मीदवार करार दिया है। साथ ही उन्हें रामनाथ के आरएसएस व भाजपा बैकग्राउंड से होने पर भी आपत्ति है।
वहीं, शुक्रवार को रामनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल कर राष्ट्रपति पद की गरिमा बनाए रखने की बात कही।