{"_id":"67450aab2621520e160bb2f4","slug":"ramnaresh-became-the-president-and-munawwar-mirza-became-the-general-secretary-shravasti-news-c-104-1-srv1004-107987-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रामनरेश अध्यक्ष तो मुनव्वर मिर्जा बने महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रामनरेश अध्यक्ष तो मुनव्वर मिर्जा बने महामंत्री
Tue, 26 Nov 2024 05:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 26 Nov 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा के जूनियर हाईस्कूल परिसर में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ जिला इकाई का त्रैवार्षिक अधिवेशन रविवार को आयोजित हुआ। इस दौरान जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष के पद पर चुनाव हुआ जबकि अन्य पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के लिए जिलाध्यक्ष पद पर डेलीगेट के माध्यम से हुए चुनाव में कुल 41 मत पड़े। इसमें राम नरेश 23 मत प्राप्त कर अध्यक्ष चुने गए। उनके प्रतिद्वंदी आनंद प्रकाश को 18 मत मिले जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार सोनी, महामंत्री पद पर मुनव्वर मिर्जा, कोषाध्यक्ष के पद पर अशोक कुमार पाठक निर्विरोध निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर शब्बीर खां, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, राम छबीले पासवान, अजीमुद्दीम, महिला उपाध्यक्ष पद पर एकता सिंह को मनोनीत किया गया।
इस दौरान पर्यवेक्षक संतोष कुमार पांडेय ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सेवानिवृत्त हुए शिक्षक यज्ञराम पाल, रामदयाल, केसरी कुमार शर्मा, गुरु नारायण पाठक, ओमप्रकाश वर्मा को भी सम्मानित किया गया।