फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ramleela artists down with dengue fever in lucknow

हे राम: रावण को हुआ डेंगू, ताड़का और जनक भी चपेट में

Tue, 04 Oct 2016 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 04 Oct 2016 11:36 AM IST
विज्ञापन
ramleela artists down with dengue fever in lucknow
डेमो प‌िक

गरजते संवादों से तीनों लोकों को कंपा देने वाले दशानन रावण पर डेंगू का हमला हुआ है। इस कदर कि प्लेटलेट्स गिरकर 16 हजार तक जा पहुंची है। चिनहट की करीब 8 दशक पुरानी रामलीला में इस बार डेंगू के डंक ने राक्षसराज रावण समेत तमाम आसुरी शक्ति के मालिकों को अपना निशाना बनाया है। 

विज्ञापन


डेंगू से जूझ रहे कई किरदार आनन-फानन में बदले हैं। करीब दो दशकों से चिनहट रामलीला में रावण का किरदार निभा रहे देवेंद्र पांडेय इस बार बीमारी के चलते रावण का किरदार नहीं कर पाएंगे। 
विज्ञापन


16 हजार तक प्लेटलेट्स काउंट के बाद धीरे-धीरे ठीक हो रहे देवेंद्र पांडेय ने बताया कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है, लेकिन इस बार वे रावण का किरदार नही कर पाएंगे। इस बार उनके रोल न करने से लोगों में काफी निराशा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के इलाकों में है जबरदस्त गंदगी

ramleela artists down with dengue fever in lucknow
डेमो प‌िक - फोटो : Demo Pic

उनकी जगह अनिल वर्मा रावण का किरदार निभाएंगे। 30 साल से भी अधिक समय से ताड़का का अभिनय कर रहे सुरेश चंद्र वर्मा भी डेंगू की चपेट में है। उनकी जगह रामलखन वर्मा मंच पर उतरेंगे। 

35 साल से भी अधिक समय से जनक का किरदार निभा रहे भृगुनाथ सिंह भी डेंगू के डंक का शिकार होकर मंच से दूर हो गए हैं। उनकी जगह संपूर्णानंद श्रीवास्तव जनक के किरदार में मंच पर उतरेंगे। बाणासुर का किरदार निभाने वाले वाला किरदार भी बुखार से जूझ रहा है। 

आयोजक संस्था श्री जीवन सुधार रामायणी सभा के अध्यक्ष होने के नाते देवेंद्र ने बताया कि मंचन किसी प्रकार हो रहा है, वे रोज कुछ न कुछ समय मंचन को दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि चिनहट का रामलीला समेत आसपास के इलाकों में जबरदस्त गंदगी फैली है। नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई ध्यान नही दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed