फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ramlala Pran Pratishtha: Clothes made of gold threads are being prepared in Pune

प्राण प्रतिष्ठा समारोह: पुणे में तैयार हो रहे हैं सोने के धागों से बने वस्त्र, कन्नौज के इत्र से महकेगा मंदिर

Sun, 10 Dec 2023 06:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 10 Dec 2023 06:04 PM IST
सार

रामलला की पोशाक स्वर्ण यानी सोने के धागों से पुणे में तैयार हो रही है। यह पोशाक 22 दिसंबर तक तैयार कर अयोध्या भेजी जाएगी। राममंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि बताते हैं कि पूरे देश में भगवान रामलला के लिए अनेक लोग सुंदर वस्त्र तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Ramlala Pran Pratishtha: Clothes made of gold threads are being prepared in Pune
राम मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयारियां अंतिम दौर में हैं। कार्यक्रम को भव्यतम बनाने की कोशिशें हो रही हैं। मूर्तियों के साथ-साथ मंदिर परिसर को अलौकिक रूप देने की तैयारी है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रामलला के ठाठ-बाट निराले होंगे। जब 22 जनवरी को रामलला की नए मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी तो रामलला की अद्भुत छवि भक्तों को आकर्षित करती नजर आएगी। सोने का मुकुट व सोने के वस्त्र धारण कर रामलला सोने के सिंहासन पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। भगवान रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सोने, चांदी व नवरत्नों से सज्जित वस्त्र धारण करेंगे।

विज्ञापन


रामलला का पोशाक स्वर्ण यानी सोने के धागों से पुणे में तैयार किया जा रहा है। यह पोशाक 22 दिसंबर तक तैयार कर अयोध्या भेजी जाएगी। राममंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि बताते हैं कि पूरे देश में भगवान रामलला के लिए अनेक लोग सुंदर वस्त्र तैयार कर रहे हैं। गुजरात के साथ-साथ कई अन्य जगहों पर इन वस्त्रों को तैयार किया जा रहा है। गोविंद देव गिरि ने कहा कि पुणे में सोने के धागे से रामलला के वस्त्र बन रहे हैं। ऐसे करीब 20 से अधिक वस्त्र तैयार हो रहे हैं, प्राण प्रतिष्ठा के दौरान जो भी वस्त्र सबसे अच्छा लगेगा वही रामलला धारण करेंगे। उन्हें सोने का मुकुट धारण कराया जाएगा। सोने, चांदी व नवरत्नों से जड़ित माला भी शोभा बढ़ाएंगी।
विज्ञापन


कन्नौज के इत्र से महकेगा मंदिर परिसर
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कन्नौज के इत्र से राम जन्मभूमि परिसर महकेगा। आगरा में युमना किनारे स्थित प्राचीन मथुराधीश मंदिर की ओर से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को कन्नौज का इत्र व वृंदावन से विशेष नक्काशी युक्त पोशाक भेंट की जाएगी। मथुराधीश मंदिर के महंत जगुल श्रोतिय कुछ समय पहले जब रामलला के दर्शन को अयोध्या आए थे तो वह ठाकुर जी के लिए वस्त्र व इत्र ट्रस्ट को दिए थे। इत्र की खुशबू से मंदिर प्रांगण महकने लगा तो ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इत्र के बारे में जानकारी प्राप्त की। उसी समय कन्नौज का इत्र व वृंदावन से विशेष वस्त्र मंगाए जाने का निर्णय हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed