फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ramky employees upset; garbage not collected from 19 wards

Lucknow News: रामकी के कर्मचारी नाराज, 19 वार्डों से नहीं उठा कूड़ा

Sat, 12 Sep 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Ramky employees upset; garbage not collected from 19 wards
रामकी के कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। 
लखनऊ। शहर के 77 वार्डों में सफाई के बदले हर महीने करीब 20 करोड़ रुपये का बिल बनाने वाली निजी कंपनी लखनऊ स्वच्छता अभियान (रामकी) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, कचरा उठाने और झाड़ू लगाने में लापरवाही के आरोपों के बीच शुक्रवार सुबह इसके कर्मचारियों ने जोन-तीन के 19 वार्डों में दो घंटे तक काम बंद कर प्रदर्शन किया। इसका असर सफाई व्यवस्था पर पड़ा। घरों से कूड़ा तक नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

कम वेतन देने और उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाने वाले कर्मचारी दो दिन से आंदोलन कर रहे हैं। पुरनिया ट्रांसफर स्टेशन के पास प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनसे तय समय से अधिक काम कराया जाता है। हालांकि, हर महीने दो से तीन हजार रुपये कम वेतन दिया जाता है। इतना ही नहीं शिकायत करने पर सुनवाई के बजाय नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर काम पूरी तरह ठप कर देंगे।
विज्ञापन


उधर, रामकी के प्रोजेक्ट हेड अभय रंजन ने बताया कि डोर-टू-डोर कलेक्शन करने वाले एक कर्मचारी ने कंपनी के ही कर्मी के साथ मारपीट की थी। उसे नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए बुलाया गया था। इसके विरोध में कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे थे। समझाने के बाद कर्मचारियों ने कूड़ा उठाना शुरू कर दिया। वेतन कटौती के आरोप पर उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कॉस्ट टू कंपनी (सीटीसी) 14 हजार रुपये है और 12,500 रुपये का भुगतान होता है। बायोमीट्रिक उपस्थिति के आधार पर वेतन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लापरवाही पर फिर लगा छह लाख का जुर्माना
सफाई व्यवस्था में सुधार न होने पर नगर निगम ने रामकी कंपनी पर फिर छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। गोमतीनगर में जनेश्वर मिश्र पार्क, पुलिस मुख्यालय और लोहिया अस्पताल के आसपास एक सितंबर को किए गए निरीक्षण में नालियां कूड़े से पटी मिली थीं। इसके अलावा घाटों के किनारे कूड़े के ढेर थे और पर्याप्त कूड़ेदान भी नहीं मिले थे। सड़ रहे कूड़े से बदबू फैल रही थी। जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी ने बताया कि बार-बार चेतावनी के बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। जुर्माने की रकम कंपनी के अग्रिम बिल से काटी जाएगी।

रामकी के कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। 

रामकी के कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। 

रामकी के कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। 

रामकी के कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। 

रामकी के कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। 

रामकी के कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed