{"_id":"5d200e948ebc3e3ca953e791","slug":"ramjanmabhoomi-controversy-hindu-lobbyist-mahant-dharmadas-threaten-to-kill","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम जन्मभूमि विवाद के पक्षकार महंत धर्मदास को मिली जान से मारने की धमकी, बढ़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम जन्मभूमि विवाद के पक्षकार महंत धर्मदास को मिली जान से मारने की धमकी, बढ़ी सुरक्षा
Sat, 06 Jul 2019 08:29 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 06 Jul 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
Mahant dharmdas (File Photo)
अयोध्या राम जन्मभूमि मामले में पक्षकार महंत धर्मदास को फोन पर धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इसकी सूचना महंत ने उच्च अधिकारियों को दी है। इसके बाद प्रदेश स्तर के अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महंत के आवास हनुमानगढ़ी के नीचे पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन
धमकी के इस मामले में अज्ञात के खिलाफ महंत ने राम जन्मभूमि थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि उन्हें दो महीने में 40 बार अनजान नंबर से फोन किया गया है। फोन करने वाले शख्स ने उनके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन