फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ramgopal yadav supports chief minister akhilesh yadav.

रामगोपाल ने मुलायम को चेताया, अखिलेश को सीएम कैंडिडेट न बनाना होगी बड़ी गलती

Sun, 16 Oct 2016 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 16 Oct 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
ramgopal yadav supports chief minister akhilesh yadav.
रामगोपाल यादव व मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala

अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार न बनाए जाने के मुलायम के बयान के बाद सपा महासचिव रामगोपाल यादव सीएम के पक्ष में सामने आ गए हैं। उन्होंने मुलायम को पत्र लिखकर कहा है कि अखिलेश को सीएम का उम्मीदवार न बनाना गलती होगी।

विज्ञापन


सपा मुखिया मुलायम सिंह शनिवार को दिल्ली चले गए हैं। वहीं उन्हें रामगोपाल का पत्र मिला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के रूप में अच्छा काम किया है। विकास के एजेंडे पर चले हैं।
विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव उन्हें सीएम पेश करके ही लड़ा जाए। यदि उनके चेहरे पर चुनाव नहीं लड़ा गया तो नुकसान होगा। उन्हें सीएम उम्मीदवार न बनाया गया तो गलती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामगोपाल का पत्र पढ़ने के बाद मुलायम सिंह ने उन्हें अपने आवास पर बुलाया। उनके बीच करीब डेढ़ घंटा बातचीत हुई। हालांकि इसका कोई ब्यौरा सामने नहीं आया है लेकिन माना जा रही है कि सपा मुखिया पिछले दिनों लिए गए फैसलों पर कायम हैं।

खुद अखिलेश ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ramgopal yadav supports chief minister akhilesh yadav.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

वहीं, समाजवादी पार्टी में शीर्ष स्तर पर चल रहे घमासान और मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार न बनाए जाने संबंधी मुलायम सिंह यादव के बयान पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा, जिनके पास इतना अनुभव है, वे जो कह रहे होंगे, सही कह रहे होंगे। सपा सुप्रीमो मुलायम ने शुक्रवार को कहा था कि बहुमत मिलने पर मुख्यमंत्री का फैसला विधायक, संसदीय बोर्ड और हम करेंगे।

उधर, इटावा में शिवपाल यादव ने यह कहकर माहौल को सामान्य बनाने की कोशिश की कि सपा को बहुमत मिलने पर वह अखिलेश यादव को सीएम बनाने का प्रस्ताव रखेंगे। शिवपाल पहले भी ऐसा कहते रहे हैं।

शिवपाल ने ‌दिए हैं इस तरह के बयान

ramgopal yadav supports chief minister akhilesh yadav.
शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala

‘कुछ लोगों को नसीब से मिल जाता है और कुछ लोग विरासत में सब कुछ पा जाते हैं लेकिन कई लोग जिंदगी भर संघर्ष करते रह जाते हैं, उन्हें कुछ नहीं मिलता’। (शिवपाल सिंह यादव, इटावा में एक कार्यक्रम में।)

‘मैने पहले ही दिन कहा था, हम बहुमत में आते हैं, और आएंगे, तो मुख्यमंत्री पद के लिए अखिलेश यादव के नाम का मैं प्रस्ताव करूंगा’। (शिवपाल यादव, इटावा में पत्रकारों से बातचीत में)

मुलायम के बयान पर शनिवार को दिन भर खूब चर्चा रही हालांकि सार्वजनिक तौर पर कोई भी सपा नेता बोलने को तैयार नहीं है। पूरी पार्टी में चुप्पी है। हालांकि आजमगढ़ में मीडियाकर्मियों ने जब इस संबंध में सवाल पूछे तो मुख्यमंत्री अखिलेश ने नपे-तुले शब्दों में अपनी बात कही।

माना जा रहा है कि वह मुलायम से टकराव का संदेश नहीं देना चाहते हैं। यूं भी वह नेताजी की तल्ख टिप्पणियों, नसीहतों को हंसकर टालते रहे हैं। कुरेदने पर यही कहते हैं कि कौन पिता अपने बेटे को नहीं डांटता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed