फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ramgopal writes letter to mulayam singh

नेताजी, सपा के पतन के लिए आप, सिर्फ आप दोषी होंगे: रामगोपाल

Tue, 18 Oct 2016 03:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 18 Oct 2016 03:22 AM IST
विज्ञापन
ramgopal writes letter to mulayam singh
मुलायम स‌िंह - फोटो : amar ujala

सपा में शीर्ष स्तर पर चल रहे घमासान में मुलायम सिंह यादव को लिखी गई रामगोपाल यादव की तल्ख चिट्ठी के बाद सपा में अंदरूनी हलचल तेज हो गई है। रामगोपाल ने सपा मुखिया से कहा है कि पार्टी की स्थापना के लिए जो जनता आपकी पूजा करती है, इसके पतन के लिए आपको और सिर्फ आपको दोषी ठहराएगी। इतिहास बहुत निष्ठुर होता है, वह किसी को बख्शता नहीं है।

विज्ञापन


मुलायम सिंह ने जब से अखिलेश यादव को 2017 के चुनाव के लिए चेहरा बनाने से इन्कार किया है, तब से पार्टी में इस मुद्दे पर हर जगह चर्चा है। यह अलग बात है कि परिवार के विवाद में कोई बोलने को तैयार नहीं है। शनिवार को रामगोपाल यादव ने मुलायम के बयान पर उन्हें पत्र लिखकर न केवल तीखी प्रतिक्रिया जताई, उनके फैसले पर सवाल पर भी उठा दिए। उन्होंने अखिलेश की पुरजोर वकालत की है। 
विज्ञापन


पहला मौका है, जब रामगोपाल ने मुलायम सिंह को इस तरह की भाषा में पत्र लिखा है। उन्होंने पूरे विवाद में मुलायम सिंह और उनके सलाहकारों को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा है, प्रदेश की वर्तमान सपा सरकार ने जो काम किए हैं, वे पूरे देश के लिए पथ प्रदर्शन का कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी तभी जीतेगी जब अखिलेश चेहरा होंगे

ramgopal writes letter to mulayam singh
रामगोपाल यादव - फोटो : amar ujala

पत्र में रामगोपाल ने कहा है कि सीएम अखिलेश निर्विवाद रूप से प्रदेश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। पिछले दिनों जो कुछ हुआ है, उससे पार्टी का मतदाता निराश और हताश है। अब तो उसमें नेतृत्व के प्रति आक्रोश पैदा हो रहा है। स्थिति यह बन गई है कि यदि मतदाता को अहसास हो जाएगा कि कोई प्रत्याशी मुख्यमंत्री विरोधी है तो वह विधानसभा का मुंह नहीं देख पाएगा।

रामगोपाल ने नेताजी (मुलायम सिंह) के सलाहकारों पर निशाना साधा है। पत्र में उन्होंने कहा,  लोगों को कष्ट यह है कि पहले नंबर पर चल रही पार्टी कुछ इने-गिने लोगों की गलत सलाह के कारण के चलते काफी पीछे छूट गई है। ये जो आजकल आपको सलाह दे रहे हैं, जनता की निगाह में उनकी हैसियत शून्य हो गई है।

पारिवारिक विवाद में रामगोपाल शुरू से अखिलेश के साथ हैं। मुलायम के बयान के बाद वह पहले नेता हैं जिन्होंने अखिलेश के पक्ष में इतनी खुलकर वकालत की है। उन्होंने कहा है, पार्टी चाहे जिसे टिकट दे लेकिन जीतेगा तो वही जिसकी हैसियत होगी। सपा तभी चुनाव जीतेगी जब पार्टी का चेहरा अखिलेश होंगे।

रामगोपाल ने एक तरह से यह संदेश दे दिया है कि नेताजी के फैसलों से पार्टी डूबने की तरफ है। उन्होंने कहा, अगर आप चाहते हैं कि पार्टी फिर 100 से नीचे चली जाए तो आप चाहे जो फैसला लें। लेकिन एक बात याद रखें कि जो जनता समाजवादी पार्टी बनाने के लिए आपकी पूजा करती है, वही जनता सपा के पतन के लिए आपको और सिर्फ आपको दोषी ठहराएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed