{"_id":"61ffb5a3f3dfec72c73c98b8","slug":"ramesh-rahi-and-suresh-rahi-removes-the-rift-between-them-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत बांटती ही नहीं जोड़ती भी है: ...और ध्वस्त हो गई दो भाइयों के बीच की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत बांटती ही नहीं जोड़ती भी है: ...और ध्वस्त हो गई दो भाइयों के बीच की दीवार
Sun, 06 Feb 2022 05:20 PM IST
ishwar ashish
अनुपम सिंह, अमर उजाला, सीतापुर
अनुपम सिंह, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 06 Feb 2022 05:20 PM IST
सार
सियासत बांटती ही नहीं जोड़ती भी है। सीतापुर के दो भाइयों के रिश्तों में पंचायत चुनाव के दौरान आई दूरी विधानसभा चुनाव तक समाप्त हो गई।
विज्ञापन
रमेश राही व सुरेश राही।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सियासत बांटती है। ऐसा कहते हुए आपने कई लोगों को सुना होगा। पर, पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्व. रामलाल राही के दोनों बेटों- हरगांव विधायक सुरेश राही और पूर्व विधायक रमेश राही के बीच पंचायत चुनाव में जो दीवार खड़ी हुई थी, विधानसभा चुनाव के बिसात पर आते ही ढह गई। दोनों गिले-शिकवे भुलाकर एक हो गए।
विज्ञापन
करीब छह माह पहले की बात है। पंचायत चुनाव के दौरान ब्लॉक में विधायक सुरेश राही और उनके बड़े भाई पूर्व विधायक रमेश राही के बीच विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद मामला तूल पकड़ गया। इससे दोनों के रिश्तों में ऐसी दरार पड़ी कि शहर के जेल रोड स्थित राही के आंगन में दीवार खड़ी हो गई। सुरेश राही हरगांव से भाजपा विधायक हैं। इस बार भी पार्टी ने उन पर दांव लगाया है। वहीं, पूर्व विधायक रमेश राही भी इस बार सपा से हरगांव सीट से टिकट मांग रहे थे। रमेश ने पूरी ताकत भी लगाई।
विज्ञापन
ऐन वक्त पर पार्टी ने चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर सपा में आए पूर्व मंत्री रामहेत भारती को टिकट दे दिया। टिकट क्या कटा, मन की गांठें खुल गईं। इसी के बाद दोनों भाई एक हो गए। अगर रमेश राही को सपा से टिकट मिलता तो वे अपने भाई सुरेश राही के सामने चुनावी दंगल में ताल जरूर ठोकते। एक होने के सवाल पर रमेश राही कहते हैं, बाबू जी के मित्रों को भाई-भाई का विवाद अच्छा नहीं लग रहा था। उन लोगों ने एक करने के प्रयास किए और हम लोग विवाद खत्म कर एक हो गए।
विज्ञापन