फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ramdhun echoed on Bapu's martyrdom day

Lucknow News: बापू के बलिदान दिवस पर गूंजी रामधुन

Sat, 31 Jan 2026 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Ramdhun echoed on Bapu's martyrdom day
लखनऊ। महात्मा गांधी के 78वें बलिदान दिवस पर शुक्रवार को उन्हें याद किया गया। शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामधुन के साथ महात्मा गांधी के प्रिय भजनों को सुना और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके अलावा गोमती नदी में दीपदान कर अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

शहीद स्मारक की फिजा में रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम....। वैष्णव जन तो तेने कहिये जे पराई जाणे रे, पर दुखे उपकार करे तो ये मन अभिमान न आणे रे... जैसे महात्मा गांधी के प्रिय भजन गूंजते रहे। उत्तर प्रदेश गांधी स्मारक निधि और सूचना जनसंपर्क विभाग की ओर से आयोजित भजन संध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। उन्होंने गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और गोमती में दीपदान कर अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्र यशवर्धन मिश्रा, कर्तव्य प्रताप सिंह, वेद प्रकाश शैलेश भारती, कार्तिकेय ने डाॅ. गरुण मिश्रा के निर्देशन में दी। इनके साथ हारमोनियम पर दिनकर द्विवेदी, तबले पर मोहित रत्न दुबे ने संगत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले सुबह जीपीओ पार्क स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक जयदेवी कौशल, नीरज बोरा, महेंद्र सिंह, विधान परिषद सदस्य राम चंद्र प्रधान, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी विशाख जी, उत्तर प्रदेश गांधी स्मारक निधि के सचिव लाल बहादुर राय शामिल हुए। उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा का माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर द ऑफ पब्लिक स्कूल के बच्चों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन प्रस्तुत किए। दोपहर में गांधी भवन स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed