फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या: रामलीला होगी बेहद हाईटेक, उड़ेंगे हनुमान अदृश्य होंगे राक्षस, सीता का किरदार निभाएंगी ये अभिनेत्री

Fri, 16 Oct 2020 05:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 16 Oct 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
Ramayana, Ravikishan Bharat, Manoj Tiwari Angad, Asrani will do Narayan Narayan from today in Ayodhya
सजा भव्य स्टेज, सोनू के साथ कविता, अभ्यास करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में सरयू तट किनारे लक्ष्मण किला मैदान पर आज से शुरू हो रही फिल्मी कलाकारों से सजी रामलीला अद्भुत और भव्य होगी। हवा में उड़ते हनुमान जी और देखते ही देखते अदृश्य हो जाने वाले राक्षस आकर्षण का केंद्र होंगे। वैसे तो राम की नगरी अयोध्या में रामलीला की परंपरा सैकड़ों वर्ष पुरानी है, लेकिन यह पहला अवसर है जब बड़ी संख्या में फिल्मी सितारे रामलीला करने आ रहे हैं। अयोध्या के लक्ष्मण किला में शनिवार शाम 7 बजे से शुरू होने जा रही फिल्मी सितारों की रामलीला बेहद हाईटेक और डिजिटल होगी।

 
Ramayana, Ravikishan Bharat, Manoj Tiwari Angad, Asrani will do Narayan Narayan from today in Ayodhya
तैयार हो रहा पंडाल - फोटो : अमर उजाला
भले ही दर्शक दीर्घा में राम भक्त रामायण के संवादों पर ‘जय श्रीराम’ का उद्घोष नहीं कर सकेंगे, लेकिन अयोध्या की इस रामलीला का प्रचार-प्रसार डिजिटल माध्यमों से पूरी दुनिया में होगा। इसके लिए देश के कोने-कोने से कलाकार अयोध्या पहुंच चुके हैं। रामलीला की प्रस्तुति में स्पेशल इफेक्ट का इस्तेमाल किया जाएगा।
 
Ramayana, Ravikishan Bharat, Manoj Tiwari Angad, Asrani will do Narayan Narayan from today in Ayodhya
अयोध्या पहुंचे फिल्मी कलाकार - फोटो : अमर उजाला
मनोज तिवारी, रवि किशन समेत कई कलाकार दिखेंगे
रामलीला में सांसद मनोज तिवारी, सांसद रवि किशन, अवतार गिल, असरानी, राकेश बेदी, शाहनवाज खान समेत कई कलाकार अभिनय  कर लोगों का आकर्षण चुराएंगे। बिंदु दारा सिंह हनुमान बनेंगे। वह कुछ दिन पूर्व भी रामलीला कमेटी के साथ पूजन समारोह में शामिल होने आए थे। हालांकि कोरोना के कारण दर्शक साक्षात रूबरू नहीं हो पांएगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayana, Ravikishan Bharat, Manoj Tiwari Angad, Asrani will do Narayan Narayan from today in Ayodhya
पूर्वाभ्यास करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
डीडी भारती पर शाम सात बजे से होगा प्रसारण
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने बताया कि रामलीला 17 से 25 अक्तूबर तक होगी। बताया कि 17 अक्तूबर को शाम 7:15 बजे गणेश वंदना के साथ संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी रामलीला का शुभारंभ करेंगे। जिसका सीधा प्रसारण डीडी भारती पर शाम 7 बजे से 10 बजे तक होगा। इसी मंचन का रिपीट प्रसारण दूरदर्शन के डीडी नेशनल पर अगले दिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आप देख सकेंगे। कोरोना के कारण दर्शक मंचन में शामिल नहीं हो सकेंगे।

 
विज्ञापन
Ramayana, Ravikishan Bharat, Manoj Tiwari Angad, Asrani will do Narayan Narayan from today in Ayodhya
रामलीला के बारे में बताते उससे जुड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
छह माह से चल रही थी तैयारी
रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि रामलीला के मंचन के लिए बीते 6 महीने से तैयारियां की गईं थीं। देश के नामचीन कलाकारों की लिस्ट बनाई गई थी, जिन्हें रामलीला में महत्वपूर्ण किरदार निभाने हैं। कोरोना संक्रमण के कारण रामलीला देखने के लिए दर्शकों को आने की अनुमति नहीं है, लेकिन हमारा प्रयास होगा कि टेलीविजन और सोशल मीडिया के माध्यम से हर घर तक अयोध्या की अद्भुत रामलीला पहुंच सके। इसके लिए प्रदेश सरकार ने सहयोग किया है। रामलीला के मंचन को लेकर कलाकारों में बेहद उत्साह हैं। मलिक ने बताया कि, रामलीला का सेट तैयार है। हमारा प्रयास है कि ऐसी रामलीला हो, जिसे पहले कभी भारत के लोगों ने न देखी हो। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed