फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Ram Mandir News: Ayodhya: Ram temple will remain safe for 1000 years.

अयोध्या: 39 माह में मंदिर निर्माण का बन रहा प्लान, एक हजार साल तक अक्षुण्ण रहेगी भव्यता

Sat, 31 Oct 2020 11:17 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 31 Oct 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir News:  Ayodhya: Ram temple will remain safe for 1000 years.
राम मंदिर अयोध्या: राम मंदिर मॉडल। - फोटो : पीएमओ

राममंदिर निर्माण समिति की बैठक सर्किट हाउस में पीएम मोदी के सलाहकार रहे नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें एक हजार साल तक अक्षुण्ण रहने वाले राममंदिर व उसकी भव्यता को लेकर करीब तीन घंटे तक मंथन किया गया।

विज्ञापन


मिश्र ने अब तक हुए कार्यों की प्रगति की जानकारी ली, साथ ही इंजीनियरिंग संस्थान समेत टाटा व एलएंडटी के विशेषज्ञों के प्रजेंटेशन देखकर आगे के कार्यों को लेकर रणनीति बनाई। मंदिर निर्माण के छोट-छोटे पहलुओं पर वृहद चर्चा भी हुई। बैठक में इस बात पर भी विचार हुआ कि कैसे मंदिर का निर्माण 39 माह में पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन


राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने शुक्रवार को एलएंडटी सहित आईआईटी चेन्नई के विशेषज्ञों के साथ राममंदिर निर्माण के तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की। बैठक में पहली बार टाटा कंपनी के विशेषज्ञ इंजीनियरों को भी बुलाया गया था और उनसे भी राम मंदिर निर्माण के विषय में राय ली गई। राममंदिर निर्माण किस तरह से 39 माह में पूरा कर लिया जाए, इसको लेकर खाका खींचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में तकनीकी विशेषज्ञों ने राममंदिर की भव्यता व उसकी मजबूती को लेकर प्रजेंटेशन भी दिया। बैठक के बाद ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि मंदिर निर्माण समिति की दो दिन तक बैठक चलेगी। शुक्रवार को पहली बैठक हुई और शनिवार को एक बार फिर बैठक होगी।

वैज्ञानिक मानकों को पूरा करने की तैयारी

देश और विश्व के राम भक्तों को ट्रस्ट से अपेक्षा है कि राम मंदिर लगभग 1000 वर्षों तक सुरक्षित रहे, इसलिए निर्माण में इसके वैज्ञानिक मानकों को पूरा करने की पूरी तैयारी चल रही है। बैठक में विशेषज्ञों की राय ली गई। ट्रस्ट किसी जल्दबाजी में नहीं है, इस समय सबसे ज्यादा ध्यान राममंदिर के तकनीकि पक्ष, उसकी मजबूती व भव्यता पर केंद्रित किया जा रहा है।

आज की होगी अहम बैठक
सर्किट हाउस में शनिवार को भी बैठक होगी, इसमें टाटा कंस्ट्रक्शन कंपनी व एलएंडटी के इंजीनियर भी शामिल होंगे। राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र तीन दिन के अयोध्या दौरे पर हैं। इस दौरान वे राममंदिर निर्माण को लेकर विभन्न पहलुओं पर चर्चा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed