फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Temple: Ramlala is consecrated with full pomp and show, wearing five kilos of gold

राम मंदिर: पूरे ठाठ-बाट से प्रतिष्ठित हुए हैं रामलला, पांच किलो पहना सोना, मुकुट में लगे पन्ना और हीरे

Tue, 23 Jan 2024 01:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 23 Jan 2024 01:52 PM IST
सार

रामलला अपने भव्य मंदिर में पूरे ठाठ-बाट के साथ प्रतिष्ठित हुए हैं। 200 किलो की प्रतिमा में पांच किलो सोने के जेवर पहनाए गए हैं। जानिए मूर्ति में और क्या-क्या खास है?

विज्ञापन
Ram Temple: Ramlala is consecrated with full pomp and show, wearing five kilos of gold
अयोध्या के रामलला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नील सरोरुह नील मनि नील नीरधर स्याम। लाजहिं तनु सोभा निरखि कोटि-कोटि सत काम...। रामलला के स्वरूप को दर्शाती यह पंक्तियां रामलला के अचल विग्रह का दर्शन कर मूर्त रूप लेने लगती है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामलला पूरे ठाठ-बाट से मंदिर में प्रतिष्ठित हुआ। रामलला ने जब पहली बार नए मंदिर में दर्शन दिया तो उनका भव्य श्रृंगार किया गया था। सोना, चांदी आदि रत्नों से उनका भव्य श्रृंगार किया गया था। श्यामल रामलला के मुख का दर्शन कर साधक व भक्त भावविभोर होते रहे।

विज्ञापन


मूर्ति में इतना खास है सबकुछ 
-200 किलो की प्रतिमा को पांच किलो सोने के जेवरात पहनाए गए हैं। 
-नख से ललाट तक भगवान जवाहरातों से सजे हुए हैं।
-रामलला ने सिर पर सोने का मुकुट पहन रखा है।
-मुकुट में माणिक्य, पन्ना और हीरे लगे हैं। बीच में सूर्य अंकित हैं।
-दायीं ओर मोतियाें की लड़िया हैं। कुंडल में मयूर आकृतियां बनी हैं।
-इसमें भी सोना, हीरा, माणिक्य और पन्ना लगा है। ललाट पर मंगल तिलक है।
-कमर में रत्न जडि़त करधनी है। इसमें छोटी-छोटी पांच करधनियां हैं।
-दोनों हाथों में रत्न जड़े कंगन हैं।
-बाएं हाथ में सोने का धनुष और दाहिने में सोने का बाण है।
-दाहिने हाथ के अंगूठे में एक अंगूठी है।
-रामलला के चरणों में सोने की माला से सजा कमल है।
-भगवान के सामने खेलने के लिए चांदी से बने खिलौने रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed